फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फरवरी को ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रहीं दीया मिर्जा, दो साल पहले पति से लिया था तलाक

Sat, 13 Feb 2021 10:56 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
वरुण धवन और नताशा दलाल के बाद फिर से बॉलीवुड में शहनाई गूंजने वाली है। फिल्म रहना है तेरे दिल में फेम अभिनेत्री दीया मिर्जा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दीया अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ शादी करेंगी। पेशे से वैभव एक बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन बाद ही यानी 15 फरवरी को मुंबई में शादी की रस्में निभाई जाएंगी। परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच सबकुछ बहुत सादगी से होगा। बताया जा रहा है कि पिछले साल दीया मिर्जा और वैभव रेखी करीब आए और अपने रिश्ते को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
39 वर्षीय दीया मिर्जा की शादी की खबर अचानक सुनकर उनके प्रशंसक भी हैरान हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक अभिनेत्री की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वैभव के बारे में बात करें मुंबई में उनका खुद का बिजनेस है। वह बांद्रा के पाली हिल में रहते हैं।    

4 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा की यह दूसरी शादी होगी। अगस्त 2019 में उन्होंने अपने पति से अलग होने का एलान किया था। दोनों एक दूसरे को 11 साल से जानते थे। दीया और साहिल ने अक्तूबर 2014 में शादी की थी। शादी की रस्में दिल्ली के छतरपुर स्थित फार्महाउस में हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लारा दत्ता, दीया मिर्जा और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि 16 साल की उम्र में दीया मिर्जा ने काम करना शुरू कर दिया था। वे एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दीया को कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में उनके लिए दरवाजे खुल गए। दीया की मुख्य फिल्मों में रहना है तेरे दिल में, तहजीब, कोई मेरे दिल में है, लगे रहो मुन्ना भाई और थप्पड़ हैं।

बिग बॉस 14: सलमान खान ने किया राखी सावंत का समर्थन, अली गोनी और राहुल वैद्य की लगेगी ‘क्लास’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें