फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आर्य समाज रीति से दीया मिर्जा ने की थी साहिल संग शादी, देखिए 5 साल पुराना वेडिंग एलबम

Thu, 01 Aug 2019 10:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Dia Mirza and Sahil Sangha - फोटो : file photo
दीया मिर्जा (Dia Mirza) के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिया 5 साल बाद पति साहिल सांगा (Sahil Sangha) से अलग हो गई हैं। दीया ने इस बात का खुलासा खुद एक पोस्ट करके किया। दीया के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। साथ ही हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो गया है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया? दीया ने साहिल से साल 2014 में दिल्ली में शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया जिसके बाद शादी का फैसला लिया था। दीया मिर्जा और साहिल की शादी की 5 साल पहले की वेडिंग एलबम देखिए। 
विज्ञापन

2 of 8
Dia Mirza and Sahil Sangha - फोटो : file photo
दीया और साहिल ने दिल्ली के घिटोरनी के एक फॉम हाउस में 18 अक्टूबर, 2014 को शादी की थी। इन दोनों ने आर्य समाज रीति से शादी की थी। शादी में दीया मिर्जा ने रितु कुमार का डिजाइनर लहंगा पहना था तो वहीं साहिल ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। 
विज्ञापन

3 of 8
Dia Mirza and Sahil Sangha - फोटो : file photo
इस शादी में कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे जिसमें सुष्मिता सेन, राजकुमार हिरानी के अलावा कई और सेलेब्स इस जश्न का हिस्सा बने थे। शादी से पहले दीया और साहिल ने दिल्ली के छतरपुर में सारे फंक्शन किए थे जिसमें हल्दी से लेकर सगाई तक शामिल है। महेंदी और हल्दी में सेरेमनी में दीया और साहिल के कुछ रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। 

4 of 8
Dia Mirza and Sahil Sangha - फोटो : file photo
इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दीया और साहिल दो बार शादी की तारीख किसी वजह आगे बढ़ा दी थी। एक बार नवंबर और दूसरी बार जनवरी 2014 में। शादी के बाद दिया और साहिल ने 19 अक्टूबर को शानदार रिसेप्शन दिया था। 
विज्ञापन

5 of 8
Dia Mirza - फोटो : file photo
इस मौके पर दीया ने पीच कलर का लहंगा पहना था जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। दीया की ड्रेस को शांतनु और निखिल ने डिजाइन किया था। 
विज्ञापन

6 of 8
dia mirza, sahil sangha - फोटो : social media
दीया और साहिल की प्रोडक्शन कंपनी भी है। जिसका नाम बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट है। इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म लव ब्रेकअप जिंदगी थी। फिल्मों के अलावा दीया सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहती हैं। दीया नर्मदा बचाओ आंदोलन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
dia mirza, sahil sangha - फोटो : social media
दीया ने 'दीवानापन', 'तुमको न भूल पाएंगे', 'दम', 'परिणीता', 'फिर हेरा फेरी', 'लगे रहो मुन्नाभाई' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 2011 में रिलीज हुई 'लव ब्रेकअप्स जिंदगी' उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म थी। हिन्दी के अलावा उन्होंने बंगाली और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन

8 of 8
sanju - फोटो : file photo
दीया आखिरी बार 'संजू' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में दिया ने संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का रोल निभाया था। पहले की अपेक्षा दीया अब कम फिल्में करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें