फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते पर उठ रहे सवालों के बीच सुष्मिता सेन के भाई ने पत्नी संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Thu, 01 Aug 2019 07:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rajeev Sen and Charu Asopa - फोटो : instagram
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) की शादी को महद डेढ़ महीना हुआ है। शादी के बाद यह दोनों हनीमून पर गए थे जिसके कुछ दिन बाद ऐसी खबरें आईं कि राजीव और चारू के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। इन खबरों के बीच अब राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ राजीव सेन ने रिश्ते पर उठ रहे सवालों को मात्र अफवाह साबित कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
राजीव सेन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए राजीव ने लिखा- 'यह हमारी दिल्ली में पहली डिनर डेट थी।' इस तस्वीर में राजीव और असोपा एक दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करके राजीव ने साफ कर दिया है कि उन दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। इस पूरे मामले की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई थी जिसके बाद कहा जाने लगा कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है? 
विज्ञापन

3 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
दरअसल, चारू और राजीव ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था जिसके बाद ऐसी खबरें आने लगी। हालांकि अब उन्होंने फिर से फॉलो कर लिया है। शादी बंगाली और राजस्थानी रीति-रिवाज से गोवा में हुई थी। जबकि दोनों पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इस शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार के अलावा चंद दोस्त शामिल हुए थे। 3 दिनों तक चले ग्रैंड सेरेमनी में सगाई, हल्दी, मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ। 

 

4 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल 'मेरे अंगने में', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'संगिनी' में नजर आ चुकी हैं। राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
इन दोनों की शादी के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं सुष्मिता सेन जल्द शादी कर सकती हैं। वोग के मुताबिक सुष्मिता और रोहमन इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। कहा जा रहा है यह दोनों इस साल दिसंबर में शादी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले रोहमन ने सुष्मिता से सवाल किया और उन्होंने हां में जवाब दिया। रोहमन सुष्मिता को पहले ही प्रपोज कर चुके हैं, जिसके बाद दोनों ने अपना रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर स्वीकार किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें