फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के अफेयर की खबरों पर भड़कीं दीया मिर्जा, बोलीं- 'अलग होने में नहीं है तीसरे इंसान का हाथ'

Fri, 02 Aug 2019 06:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dia Mirza, Sahil, Kanika Dhillon - फोटो : file photo
दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने खुद सोशल मीडिया पर पति साहिल सांगा (Sahil Sangha) से अलग होने का एलान किया था। दीया के इस पोस्ट के बाद ऐसी खबरें आईं कि दोनों के अलग होने के पीछे की वजह राइटर कनिका ढिल्लन हैं। कहा जा रहा था कि साहिल और कनिका का अफेयर चल रहा था जिस वजह से दीया ने शादी के 5 साल बाद साहिल से अलग होने का फैसला लिया। अब इस मामले पर दीया मिर्जा ने चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है। साथ ही इन सब खबरों को मात्र अफवाह बताया।
विज्ञापन

2 of 5
Dia Mirza - फोटो : file photo
दीयी मिर्जा ने ट्वीट किया- 'यह उन सब खबरों को खारिज करने के लिए जिसमें कहा गया है कि मेरे और साहिल के अलग होने की वजह चल रही हैं। इस तरह की गैर जिम्मेदाराना हरकत को देखकर बहुत दुख हो रहा है। इससे भी ज्यादा दुख की बात है कि इन सब में मेरी साथी कलाकार के नाम को खराब किया जा रहा है। एक औरत होने के नाते मैं किसी महिला का नाम झूठे आरोपों के साथ खराब नहीं होने दूंगी।' 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Dia Mirza and Sahil Sangha - फोटो : file photo
दीया ने आगे लिखा- 'इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। मेरे और साहिल के अलग होने में किसी तीसरे इंसान का हाथ नहीं है। हमने मीडिया को दया दिखाने और इस मुश्किल घड़ी में समय देने को कहा था। उम्मीद करती हूं कि वो इस बात की इज्जत करेंगे।' दीया मिर्जा से पहले कनिका ढिल्लन भी इस मामले को लेकर ट्वीट कर चुकी हैं। दरअसल, दीया के साहिल से अलग होने के एलान के बाद ही कनिका की पति से अलग होने की खबरें आईं। 
 

4 of 5
दीया मिर्जा-साहिल और कनिका - फोटो : सोशल मीडिया
कनिका ने ट्वीट किया- 'हास्यास्पद और गैर जिम्मेदाराना। काल्पनिक कहानियां लिखना मेरा काम है। क्या मीडिया थोड़ा जिम्मेदार नहीं हो सकता? अगर दो खबरें साथ में आई हैं तो उसका मतलब ये नहीं है कि वे दोनों जुड़ी हुई हों। मैं, दिया और साहिल से अपनी जिंदगी में कभी मिली भी नहीं हूं। कृपया यह बातें छोड़िए और हमें हमारा काम करने दीजिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dia mirza, sahil sangha - फोटो : social media
दीया ने 1 अगस्त को लिखा था- '11 साल साथ में बिताने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम अच्छे दोस्त रहेंगे और एक दूसरे के प्रति प्यार और आदर की भावना रहेगी। हमारी यात्रा हमें अलग-अलग रास्तों तक ले जा सकती है। हमने जो भी समय बिताया हम उसके आभारी हैं। हम अपने परिवार और अपने दोस्तों को उनके प्यार और हमें समझने के लिए धन्यवाद देते हैं। मीडिया से अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें