रिलीज के छह दिन में बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये भी न कमा पाई कंगना रनौत की बहुप्रचारित फिल्म 'जजमेंटल है क्या' की औसत से कम रही कमाई ने फिल्म इंडस्ट्री के दो कपल्स की लव लाइफ में आए भूचाल को सार्वजनिक कर दिया है। 'जजमेंटल है क्या' की लेखक कनिका ढिल्लो और निर्देशक प्रकाश कोवलामुदी के अलग हो जाने की बातें गुरुवार की सुबह दीया के ट्विटर हैंडल पर उनके अपने पति से अलग हो जाने के फैसले के ऐलान के बाद ही सामने आईं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि कनिका ढिल्लो ही दरअसल दीया मिर्जा के अपने पति से अलग होने की वजह बनी हैं। हालांकि, कनिका का कहना है कि वह अपने जीवन में कभी न तो दीया से और न ही साहिल सांगा से मिली हैं।