फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली बेटी के साथ दीया मिर्जा की है जबरदस्त बॉन्डिंग, समंदर में गोते लगाती दिखीं दोनों

Sun, 28 Mar 2021 11:04 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा, समायरा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा इन दिनों मालदीव में अपना हनीमून मना रही हैं। वहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। किसी तस्वीर में वह समंदर किनारे नजर आईं तो किसी तस्वीर में वह पेड़ों के बीच पोज देती दिखीं। दीया मिर्जा के हनीमून पर उनकी सौतेली बेटी समायरा भी हैं। इस दौरान दोनों साथ में समंदर में गोते लगाती दिखीं।
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा ने बताया कि समंदर में उन्हें बहुत सारी डॉलफिंस दिखी हैं। उन्होंने लिखा कि 'हमने एक घंटे से ज्यादा का वक्त कुछ डॉलफिंस के साथ बिताए। 20-30 एक साथ थीं।' इसके अलावा दीया ने बताया कि दुनिया की इस खूबसूरती के बारे में बताने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। यह किसी जादू की तरह था। उनकी ये तस्वीरें उनके पति वैभव रेखी ने खीचीं हैं।

विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा, समायरा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
इससे पहले भी दीया मिर्जा ने समायरा के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने सफेद रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी और हैट लगाई थी। रहना है तेरे दिल में फेम अभिनेत्री पर गोल सनग्लासेस खूब फब रहे थे। वहीं समायरा ने डार्क ग्रीन कलर की ड्रेस कैरी की।

4 of 5
दीया मिर्जा की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/diamirzaofficial
पिछले महीने दीया और वैभव शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में वैभव की बेटी समायरा भी पहुंची थीं। वैभव की पूर्व पत्नी और योगा टीचर सुनैना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी साझा किया था। जब एक यूजर ने पूछा कि इस शादी पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है तो सुनैना ने कहा कि ‘हम केवल ठीक नहीं, बल्कि पूरी तरह ठीक हैं। मेरी बेटी बहुत उत्साहित है। मैंने कुछ वीडियोज देखे जहां वह उन पर फूल डाल रही है।‘
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा शादी के अगले ही दिन काम में व्यस्त हो गई थीं और उन्होंने कई शूटिंग शेड्यूल खत्म किए। अब वह पति वैभव रेखी के साथ हनीमून एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों साझा की गई तस्वीर में वह बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। दीया ने सी ग्रीन और व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की। वह समंदर किनारे खड़े होकर पोज दे रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें