फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका पादुकोण के बाद दीया मिर्जा के नाम का खुलासा, एनसीबी कर सकती है पूछताछ

Tue, 22 Sep 2020 05:44 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल में कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं जिससे बॉलीवुड में सनसनी फैल गई है। सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर के बाद दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया। अब खबर है कि अभिनेत्री दीया मिर्जा नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के निशाने पर हैं। दीया को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
मंगलवार को ही एनसीबी ने ड्रग्स कनेक्शन में एक और अभिनेत्री की ओर संकेत दिया था। बताया गया था कि यह अभिनेत्री 40 साल की हैं। अब पता चला है कि यहां अभिनेत्री दीया मिर्जा की बात हो रही थी। अब एनसीबी उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
एनसीबी के सूत्रों से पता चला है कि ड्रग पेडलर्स अनुज केशवानी और अंकुश से पूछताछ के बाद दीया मिर्जा के नाम का खुलासा हुआ। दीया की मैनेजर उन तक ड्रग्स की खेप पहुंचाने का काम करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा है कि साल 2019 में दीया के लिए खरीदी गई ड्रग्स की पुख्ता जानकारी मिली है।





 

4 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
सूत्रों के मुताबिक, दीया की मैनेजर ने ड्रग्स पेडलर्स से एक से दो बार मीटिंग की थी। दीया से पहले उनकी मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। उसके बाद अभिनेत्री को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि एनसीबी दीपिका पादुकोण को समन भेजने की तैयारी में है। एनसीबी की जांच में करिश्मा प्रकाश और दीपिका पादुकोण की चैट सामने आई है जिसमें ड्रग्स को लेकर बात हो रही है। करिश्मा प्रकाश और जया साहा एक ही कंपनी के लिए काम करती हैं। जया साहा सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें