फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरे लेने से पहले ही साइन कर दिया था दीया मिर्जा ने मैरिज सर्टिफिकेट, तस्वीरें आईं सामने

Tue, 16 Feb 2021 03:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा वैभर रेखी की शादी की तस्वीर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ शादी कर ली है। दीया और वैभव ने सोमवार को एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए। इस शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें ये दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शादी के मंडप से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दीया और वैभव कुछ पेपर्स पर साइन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Social media
दीया मिर्जा और वैभव रेखी की शादी की कई इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दीया मिर्जा लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इसी के साथ एक तस्वीर और सामने आई है जिसमें दीया और वैभव कुछ डॉक्यूमेंट साइन करते हुए नजर आ रहे हैं।  तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि दीया अपनी शादी के कुछ कागजात पर दस्तखत कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram-dia mirza fan page
सामने आई ये तस्वीर दीया और वैभव के शादी के मंडप की तस्वीर है। जिसमें ये दोनों सितारे शादी के दस्तावेज पर साइन करते दिख रहे हैं। ध्यान से देखने पर नजर आता है कि इस फॉर्म पर दोनों की तस्वीर लगी हुई है जिसे वो साइन कर रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों सितारे मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

4 of 5
दीया मिर्जा की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram-dia mirza fan page
बता दें कि दीया मिर्जा अभिनेत्री होने के साथ साथ एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। तो वहीं वैभव रेखी मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन हैं। वैभव और दीया पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram-dia mirza fan page
बता दें कि दीया मिर्जा ने वैभव रेखी से दूसरी शादी की है। इससे पहले उनकी शादी साहिल संघा संग हुई थी। फिर दोनों ने 11 साल साथ रहने के बाद तलाक की घोषणा कर दी थी। 2019 में दीया और साहिल अलग हो गए थे। वैभव जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे। वैभव की एक बेटी भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें