फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhvani Bhanushali: बिलियन स्टार ध्वनि भानुशाली ने आदित्य सील को बनाया ‘मेरा यार’, आते ही हिट हो गया ये गाना

Wed, 01 Dec 2021 08:54 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
मेरा यार टीजर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
जब से पॉप सिंगर ध्वनि भानुशाली और अभिनेता आदित्य सील के सिंगल 'मेरा यार' की झलकियां सोशल मीडिया पर रिलीज हुई हैं, तब से वे इस सॉन्ग के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार उनका ये इंतजार खत्म हो गया। 'मेरा यार' सॉन्ग के साथ ध्वनि ने कंपोजर और लिरिसिस्ट के रूप में भी अपना डेब्यू किया है। इस गाने में ध्वनि और आदित्य पहली बार ऑनस्क्रीन साथ नजर आ रहे हैं। ध्वनि के इस नए गाने की धुन तो फुट टैपिंग है ही, इसका वीडियो भी बेहद दिलचस्प है, जिसमे ध्वनि और आदित्य अंडरवॉटर सीक्वेंस में रोमांस करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं 'मेरा यार 'वीडियो में एक फायर सीक्वेंस भी है।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
मेरा यार सॉन्ग पिक्चर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विनोद भानुशाली द्वारा प्रस्तुत 'मेरा यार' को ध्वनि भानुशाली और ऐश किंग ने गाया है। साथ ही ध्वनि भानुशाली ने गाने को कम्पोज भी किया है, इसका संगीत दिया है अभिजीत वघानी ने। इसके लिरिक्स ध्वनि भानुशाली और श्लोक लाल ने लिखे हैं और सॉन्ग का निर्देशन पीयूष-शाजिया ने किया है।

विज्ञापन

3 of 6
मेरा यार सॉन्ग पिक्चर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

'मेरा यार' के साथ कम्पोजर और लिरिसिस्ट के रूप में डेब्यू करने के बारे में बात करते हुए सिंगर ध्वनि कहती हैं, "मेरा यार, एक ऐसा सॉन्ग है, जो मेरे दिल के सबसे करीब है। इस शानदार वीडियो में न केवल मैंने चार अलग-अलग लुक दिए हैं, बल्कि यह पहली बार है जब मैं अपना खुद का कम्पोजिशन जारी कर रही हूं। कुछ समय पहले मैंने सॉन्ग पर काम करना शुरू किया था, इसके लिए मेरे पिता ने मुझे प्रोत्साहित किया। इसलिए मैं इसे रिलीज करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हमेशा मेरे साथ रहने के लिए मैं अभिजीत और मेरे साथ खूबसूरत लिरिक्स पर काम करने के लिए श्लोक को धन्यवाद देना चाहती हूं।”

4 of 6
मेरा यार सॉन्ग पिक्चर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वीडियो के बारे में ध्वनि कहती हैं, "पीयूष और शाजिया दोनों युवा और सुपर टैलेंटेड जोड़ी हैं और उन्होंने सॉन्ग को बेहद सुंदर कॉन्सेप्ट दिया है। उन्होंने मेरे विचारों को वीडियो में रखने में अद्भुत योगदान दिया है। अंडरवॉटर से लेकर फायर सीक्वेंस तक की शूटिंग का पूरा अनुभव, और आदित्य और मेरा डेब्यू, 'मेरा यार' के माध्यम से बहुत सारी नई बातें सामने आई हैं, जो इसे हम सभी के लिए और भी खास बनाती हैं।"

विज्ञापन

5 of 6
मेरा यार सॉन्ग पिक्चर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
'मेरा यार' पर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए आदित्य सील कहते हैं, "मेरा यार, एक सुपर कूल ट्रैक है। हमने इसे दो दिनों में शूट किया, जिसमें हमने कुछ अनोखे डांस शॉट्स के अलावा एक अंडरवॉटर और एक फायर सीक्वेंस भी मैनेज किए हैं। मुझे लगता है कि ध्वनि आज के सबसे प्रतिभाशाली युवा गायकों में से एक हैं, और इस सॉन्ग को वे जीवंत करने का माध्यम बनी हैं, क्योंकि वे कम्पोजर के रूप में एक नए सफर की शुरुआत कर रही हैं। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक वीडियो पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरा यार सॉन्ग पिक्चर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

निर्देशक जोड़ी पीयूष-शाजिया का कहना है, "ध्वनि और आदित्य के साथ काम करना बेहद खुशी की बात थी। हम ध्वनि के साथ मिलकर कुछ ऐसा करना चाहते थे, जिसे लोगों ने पहले कभी नहीं देखा हो। पूरी क्रू युवा थी और उत्साहित सदस्यों ने शूटिंग का मजा दोगुना कर दिया। यह गाना वास्तव में अद्भुत अनुभव रहा है। हम सभी ने सॉन्ग में कड़ी मेहनत की है। हम आशा करते हैं कि यह सॉन्ग सभी को पसंद आएगा।"



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें