धुरंधर
- फोटो : X
47वें दिन भी करोड़ों में हुई ‘धुरंधर’ की कमाई
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर 47 दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है, बल्कि करोड़ों में कमाई भी कर रही है। अब अपने 47वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 1.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में बदलाव भी आ सकता है। इससे पहले सोमवार को भी फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपए कमाए थे। इस तरह से 47 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन सैकनिल्क के मुताबिक, 827.86 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। हालांकि, मेकर्स के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन और भी ज्यादा है।