फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये नौ सुपरस्टार बनाएंगे 2026 को शानदार, सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर-सनी देओल के अलावा एक्टर यश का नाम शामिल

Tue, 20 Jan 2026 03:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2026 Most Awaited Films: 2026 में कई एक्शन, पैट्रियॉटिज्म, कॉमेडी, रोमांस और माइथोलॉजी फिल्में रिलीज होंगी। 2026 में थिएटर्स में धमाल मचने के लिए लिए तैयार हैं बड़े सितारे, बड़े बजट और बड़ी उम्मीदें। आखिर कौन सी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है आपको?
 
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
2026 भारतीय सिनेमा के लिए बहुत ही धमाकेदार और यादगार साल बनने वाला है। इस साल बॉलीवुड और पैन-इंडिया फिल्मों में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स अपनी हाई-बजट, एक्शन, वॉर, माइथोलॉजिकल और कॉमेडी फिल्मों के साथ थिएटर्स में धमाल मचाने वाले हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, प्रभास, यश जैसे सितारे इस साल कई बड़ी फिल्में लेकर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 10
सनी देओल - फोटो : X
'बॉर्डर 2' - सनी देओल
इस साल 2026 की सबसे पहली बड़ी रिलीज 'बॉर्डर 2' होगी। यह 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की सीक्वल है, जो देशभक्ति और युद्ध की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।
विज्ञापन

3 of 10
सलमान खान - फोटो : X
'बैटल ऑफ गलवां' - सलमान खान
सलमान खान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आएंगे। यह 2020 के गलवां वैली की कहानी है, जहां भारतीय सैनिकों ने बहादुरी दिखाई थी। 'बैटल ऑफ गलवां' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं।

4 of 10
अक्षय कुमार - फोटो : एक्स
'वेलकम टू द जंगल' - अक्षय कुमार
'वेलकम टू द जंगल' एक मसाला कॉमेडी-एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें मल्टीस्टार्स नजर आएंगे। 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म जून या फिर जुलाई 2026 के आसपास रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी और बाकी कई कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।
विज्ञापन

5 of 10
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'किंग' - शाहरुख खान
शाहरुख खान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' सबसे ज्यादा चर्चित है। यह 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'किंग' 2026 अक्तूबर या दिसंबर में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी भी नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद (पठान के डायरेक्टर) ने किया है।
विज्ञापन

6 of 10
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' पार्ट 1 - रणबीर कपूर
'रामायण' पार्ट 1 महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म है, जो दो पार्ट्स में रिलीज होगी। 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दिवाली 2026 में रिलीज होगा और इसका दूसरा पार्ट 2027 दिवाली पर रिलीज हो सकता है। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान) और यश (रावण) के किरदार में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने तस्वीरों के जरिए शेयर की 2016 की यादें, सलमान से लेकर सतीश कौशिक दिखे साथ, लिखा- 'एहसास नहीं....'
विज्ञापन

7 of 10
लव एंड वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
'लव एंड वॉर' - रणबीर कपूर और विक्की कौशल
संजय लीला भंसाली की रोमांटिक-ड्रामा 'लव एंड वॉर' एक इमोशनल ड्रामा फिल्म होगी। 'लव एंड वॉर' 2026 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट नजर आएंगे। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।

8 of 10
धुरंधर - फोटो : X
'धुरंधर 2' - रणवीर सिंह
'धुरंधर' का सीक्वल 'धुरंधर 2' इस साल 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को भी आदित्य धर निर्देशित करेंगे। 

यह भी पढ़ें: लोलापलूजा टूर 2026: मुंबई में परफॉर्म करेंगे लिंकिन पार्क समेत 40 आर्टिस्ट, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

9 of 10
फिल्म 'स्पिरिट' - फोटो : इंस्टाग्राम
'स्पिरिट' - प्रभास
प्रभास की एक्शन-कॉप ड्रामा फिल्म 'स्पिरिट' 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं। इस फिल्म में प्रभास के अलावा तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। 
विज्ञापन

10 of 10
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
'टॉक्सिक' - यश
केजीएफ स्टार यश की नई एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कन्नड़ एक्टर यश के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स भी नजर आएंगे। 'टॉक्सिक' में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा खुरैशी, तारा सुतारिया नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।

यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग, 24 घंटों में कमाए करोड़ों; 'जाट' के अलावा 'गदर 2' और 'धुरंधर' को भी पछाड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें