फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar 2: 'बाहुबली 2' के बाद 'दंगल' के कलेक्शन पर 'धुरंधर 2' की निगाहें, जानें 37वें दिन की कमाई

Fri, 24 Apr 2026 10:35 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर 2’, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे 37 दिन हो चुके हैं। फिल्म की रिलीज को महीने भर से ऊपर हो गया है, लेकिन यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। जानिए आज शुक्रवार का कलेक्शन?
 
विज्ञापन
1 of 6
धुरंधर द रिवेंज - फोटो : अमर उजाला
आदित्य धर की स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। 'धुरंधर 2' ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' और प्रभास की 'बाहुबली 2' को कमाई के मामले में पटखनी दे दी है। अब इस फिल्म की निगाहें आमिर खान की फिल्म 'दंगल' पर टिकी हुई हैं। जानिए 'धुरंधर द रिवेंज' का आज शुक्रवार का कलेक्शन?
विज्ञापन

2 of 6
धुरंधर द रिवेंज - फोटो : X
                             चार हफ्तों से 'धुरंधर 2' की कमाई
पहला हफ्ता 674.17 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता 263.65 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता 110.60 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता 54.70 करोड़ रुपये
पांचवा हफ्ता 19.52 करोड़ रुपये
विज्ञापन

3 of 6
'धुरंधर: द रिवेंज' - फोटो : इंस्टाग्राम
37वें दिन का कलेक्शन
रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' ने आज 24 अप्रैल शुक्रवार को 37वें दिन अब तक 1.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो लगातार बढ़ता रहेगा। 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 1,124.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

4 of 6
धुरंधर द रिवेंज - फोटो : सोशल मीडिया
 
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट-
दंगल  2070 करोड़ रुपये
धुरंधर 2  1,818.41  करोड़ रुपये
बाहुबली 2  1788 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 1742 करोड़ रुपये
धुरंधर 1307 करोड़ रुपये
आरआरआर 1301 करोड़ रुपये
केजीएफ 2 1250 करोड़ रुपये
जवान 1160 करोड़ रुपये
पठान 1048 करोड़ रुपये
कल्कि 2898 एडी 1042 करोड़ रुपये
विज्ञापन

5 of 6
'धुरंधर द रिवेंज' - फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ की स्टार कास्ट
‘धुरंधर 2’ एक स्पाई-थ्रिलर है। इसका पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की रिलीज को महीने भर से ऊपर हो गया है, लेकिन रणवीर सिंह की यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'भूत बंगला' - फोटो : अमर उजाला
'भूत बंगला' का कलेक्शन
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज 8वें दिन इस फिल्म ने अभी तक 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो अभी लगातार बढ़ेती रहेगी। 'भूत बंगला' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल  90.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: 'ये तो सलमान जैसा दिखता है', साजिद नाडियाडवाला के बेटे को देख चौंके नेटिजन्स; वायरल वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें