फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office: 33वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही ‘धुरंधर 2’, 11वें दिन में ही पस्त हुई 'डकैत'

Mon, 20 Apr 2026 10:37 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 33: ‘धुरंधर 2’, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे 33 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'डकैत' ने 11वें दिन में ही दम तोड़ दिया है। जानिए इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन?
विज्ञापन
1 of 6
धुरंधर द रिवेंज - फोटो : अमर उजाला
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म 'धरंधर द रिवेंज' लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। फिल्म ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को कमाई के मामले में पटखनी दे दी है। अब इस फिल्म की निगाहें 'दंगल' और 'बाहुबली 2' के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। इसके अलावा मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की ‘डकैत’ ने 11वें दिन ही हार मान ली है। जानिए इन दिनों फिल्मों का आज सोमवार का कलेक्शन?
विज्ञापन

2 of 6
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiostudios
चार हफ्तों से 'धुरंधर 2' दबदबा कायम
  • पहला हफ्ता - 674.17 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता - 263.65 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता - 110.60 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता - 54.70 करोड़ रुपये
विज्ञापन

3 of 6
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का 33वें दिन का कलेक्शन
रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' ने आज सोमवार को 33वें दिन अब तक 1.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो लगातार बढ़ता रहेगा। अब तक 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 1,117.29 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ‘धुरंधर 2’ एक स्पाई-थ्रिलर है। इसका पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर ने अहम भूमिका निभाई है।

4 of 6
'डकैत' - फोटो : X
'डकैत' का कलेकशन
मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे 11 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 28.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 'डकैत' दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि फिल्म का कलेक्शन लगातार घटता जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
'डकैत' - फोटो : X
‘डकैत’ की 11वें दिन की कमाई
‘डकैत’ ने आज 11वें दिन सिर्फ 30 लाख रुपये की कमाई की है। शेनिल देव द्वारा निर्देशित एक्शन-लव स्टोरी ‘डकैत’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 32.36 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो 'धुरंधर द रिवेंज' के पेड प्रिव्यू शो की कमाई से भी काफी कम है। 'धुरंधर 2' ने पेड प्रिव्यू शोज में 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'भूत बंगला' - फोटो : अमर उजाला
'भूत बंगला' का कलेक्शन
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज चौथे दिन इस फिल्म ने अभी तक 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो अभी लगातार बढ़ेगा। 'भूत बंगला' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 64.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: अनाउंस हुआ अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म का नाम? मोहित सूरी की मूवी में फिर से रामोंस करते आएंगे नजर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें