फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड के बाद पहले सोमवार को ऐसा रहा ‘भूत बंगला’ का हाल, चार दिनों में अक्षय की फिल्म की हुई कुल इतनी कमाई

Mon, 20 Apr 2026 08:50 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhooth Bangla Box Office Collection: वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के पहले सोमवार का कलेक्शन सामने आ गया है। जानिए मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल अक्षय-प्रियदर्शन की फिल्म…

विज्ञापन
1 of 5
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। एक ओर जहां ‘धुरंधर 2’ अब एक महीने से भी ज्यादा का वक्त बॉक्स ऑफिस पर बिता चुकी है, ऐसे में ‘भूत बंगला’ के सामने कोई बड़ी फिल्म की चुनौती भी नहीं है। जानते हैं कि वीकेंड के बाद अब पहले सोमवार को कैसा रहा ‘भूत बंगला’ का प्रदर्शन?

विज्ञापन

2 of 5
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

चौथे दिन की कमाई
हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के चौथे दिन की कमाई सामने आ गई है। जानते हैं कि मंडे टेस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म पास हुई या फेल? सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘भूत बंगला’ ने चौथे दिन अपने पहले सोमवार को 6.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, संभव है कि देर रात तक इन आंकड़ों में तब्दीली देखने को मिले। वहीं चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 64.75 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन

3 of 5
'भूत बंगला' - फोटो : अमर उजाला

‘भूत बंगला’ का कलेक्शन

  • ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इससे पहले पेड प्रिव्यू शोज में भी फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए जुटा लिए थे।
  • हालांकि, दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 19 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
  • जबकि तीसरे दिन रविवार को भी ‘भूत बंगला’ को छुट्टी का फायदा मिला और फिल्म ने 23 करोड़ रुपए छाप डाले।
  • अब चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में फिर गिरावट आई है और महज 6.75 करोड़ रुपए तक ही हो पाई है।

4 of 5
भूत बंगला वर्सेस डकैत और धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सामने बनी हैं ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ 
अक्षय की ‘भूत बंगला’ के अलावा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ भी बनी हुई हैं। हालांकि, ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से ज्यादा का वक्त बिता चुकी है, इसलिए उसकी रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। वहीं दूसरी ओर मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर सांसें भर रही है।

सोमवार को ‘धुरंधर 2’ ने खबर लिखे जाने तक अपने 33वें दिन सिर्फ 98 लाख रुपए ही जुटा पाए हैं। जबकि ‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई अब 1116.65 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

वहीं दूसरी ओर मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की ‘डकैत’ भी अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी सांसें गिन रही है। फिल्म ने सोमवार को अपने 11वें दिन सिर्फ 28 लाख रुपए ही कमा पाए हैं। इस तरह से ‘डकैत’ की कुल कमाई अभी तक 32.34 करोड़ रुपए पहुंच पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'भूत बंगला' - फोटो : अमर उजाला
14 साल बाद वापस आई अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी
फिल्म की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) की है, जो लंदन से मंगलपुर अपने पुश्तैनी महल में आता है। बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी कराने। यह वही महल है, जिसके बारे में गांव वाले पहले से कहानियां सुनाते हैं। फिर वही महल में अजीब हरकतें, अनचाहे हादसे और सब कुछ होता है और नए-नए राज सामने आते हैं।

‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापस लौटी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें