फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक्शन और कट के बीच मुझे सिर्फ एक्टर नहीं, भाई भी मिल गया'; ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर ने रणवीर को किया बर्थडे विश

Mon, 06 Jul 2026 03:16 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Birthday: 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने रणवीर सिंह को उनके जन्मदिन की खास बधाई दी है। आदित्य ने रणवीर की तारीफ में एक लंबा नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन
1 of 7
रणवीर सिंह-आदित्य धर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सोमवार, 6 जुलाई को 41 साल के हो गए हैं। फिल्म 'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर रणवीर के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट साझा कर अपने दिल की बात लिखी है। 

विज्ञापन

2 of 7
रणवीर सिंह-आदित्य धर - फोटो : इंस्टाग्राम
धुरंधर के सेट की तस्वीरें
निर्देशक आदित्य धर ने अभिनेता रणवीर सिंह के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास और इमोशनल पोस्ट साझा किया है। उन्होंने रणवीर को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग के अनुभव साझा किए और रणवीर की जमकर तारीफ भी की।
विज्ञापन

3 of 7
रणवीर और आदित्य - फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर के अभिनय के मुरीद हुए आदित्य
आदित्य ने इन शानदार तस्वीरों के साथ लिखा कि उन्हें पहले से पता था कि रणवीर एक बेहतरीन अभिनेता हैं, लेकिन इस फिल्म के सफर के बाद वह रणवीर के अभिनय और उनके अच्छे इंसान होने के कायल हो गए हैं।

4 of 7
आदित्य और रणवीर - फोटो : इंस्टाग्राम
शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ
आदित्य के मुताबिक, फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर का काम भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बेहतरीन कामों में से एक है। उन्होंने लिखा कि 26/11 वाले सीन, पठानकोट नरसंहार और कोर्ट के बाहर वाले दृश्यों में रणवीर ने कमाल की एक्टिंग की है।
विज्ञापन

5 of 7
रणवीर सिंह-आदित्य धर - फोटो : इंस्टाग्राम
सरस्वती मां की कृपा
निर्देशक आदित्य ने रणवीर की तारीफ में लिखा कि उनकी लगन को देखकर ऐसा लगता है, जैसे खुद मां सरस्वती ने उनके सिर पर हाथ रखा हो और उन्हें कला का हुनर बख्शा हो।
विज्ञापन

6 of 7
रणवीर सिंह-आदित्य धर - फोटो : इंस्टाग्राम
भाई जैसा रिश्ता
आदित्य ने बताया कि 'धुरंधर' के सफर के दौरान रणवीर सिर्फ उनके एक्टर नहीं रहे, बल्कि उनके भाई बन गए हैं। उन्होंने उन पर भरोसा करने और फिल्म को अपना सब कुछ देने के लिए रणवीर का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रणवीर सिंह-आदित्य धर - फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर की तारीफ
आदित्य धर को पूरा भरोसा है कि 'धुरंधर' फिल्म में रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ आने वाली पीढ़ियां भी करेंगी। उन्होंने रणवीर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हमेशा प्यार। हैप्पी बर्थडे, भाई।'

यह भी पढ़ें: Anshula Kapoor Wedding: आज होगी रोहन ठक्कर और अंशुला कपूर की शादी, जानिए समय और तैयारियों के बारे में सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें