फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Collection: 700 करोड़ पर टिकीं 'धुरंधर' की नजरें, वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ पार हुई फिल्म

Fri, 26 Dec 2025 09:33 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Box Office Collection Day 22: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अब 22 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 22वें दिन कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
धुरंधर - फोटो : एक्स
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती हफ्तों से लेकर तीसरे हफ्ते तक फिल्म की कमाई में जबरदस्त मजबूती देखने को मिली है। अब 22वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो यह साबित करते हैं कि फिल्म का क्रेज अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन

2 of 7
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की 22वें दिन की कमाई 
फिल्म ने पहले 21 दिनों में भारत में करीब 633.5 करोड़ रुपये नेट की कमाई कर ली थी। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 22वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 11.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 644.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। तीसरे हफ्ते में भी डबल डिजिट कमाई करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं माना जा रहा। यानी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ पूरे करने पर अब फिल्म की निगाहें टिकी हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Parno Mittra: कौन हैं पर्णो मित्रा? भाजपा छोड़ TMC में हुईं शामिल, इरफान के साथ इस फिल्म में कर चुकी हैं काम

 
विज्ञापन

3 of 7
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर’ ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी शानदार कमाई की है। मेकर्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने 21 दिनों में वर्ल्डवाइड 1006.70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली चौथी हिंदी फिल्म बन गई है।

 

4 of 7
धुरंधर - फोटो : एक्स
हफ्तों के हिसाब से ऐसा रहा कलेक्शन
कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 218 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 261.50 करोड़ रुपये, जबकि 15वें से 20वें दिन के बीच 160.70 करोड़ रुपये जुटाए। खास बात यह भी रही कि क्रिसमस के दिन फिल्म ने अकेले 28.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 668.80 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

 
विज्ञापन

5 of 7
धुरंधर बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
रिकॉर्ड्स की लंबी लिस्ट
‘धुरंधर’ से पहले केवल ‘दंगल’, ‘पठान’ और ‘जवान’ ही ऐसी हिंदी फिल्में थीं, जिन्होंने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाई थी। अब रणवीर सिंह की यह स्पाई-थ्रिलर भी इस खास लिस्ट में शामिल हो चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्म कुछ और बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। हालांकि कहानी को और प्रभावशाली बनाने के लिए इसमें सिनेमैटिक छूट भी ली गई है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला
दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स
मजबूत कहानी, बड़े स्टार्स और शानदार एक्शन की वजह से ‘धुरंधर’ को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। तीसरे हफ्ते में भी स्थिर कमाई इस बात का संकेत है कि फिल्म का जादू अभी बॉक्स ऑफिस पर कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें