फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: पांच दिनों में 500 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर 2’, पहले सोमवार को इतनी हुई कमाई

Tue, 24 Mar 2026 07:54 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जबकि दूसरी ओर पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ संघर्ष करती नजर आ रही है। जानते हैं अब सोमवार को कैसा रहा ‘धुरंधर 2’ का हाल और ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने की कितनी कमाई…
विज्ञापन
1 of 5
धुरंधर 2 Vs उस्ताद भगत सिंह कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की धूम देखने को मिल रही है। फिल्म हर बीतते दिन के साथ कमाई में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब जानते हैं कि अपने पहले सोमवार को ‘धुरंधर 2’ ने कैसा प्रदर्शन किया? जबकि ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ कहां टिक पाती है?

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पहले सोमवार को इतनी हुई कमाई
‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले रविवार को 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। जिससे फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली थी। हालांकि, अब पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में अपने बीते दिनों के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को ‘धुरंधर 2’ ने सैकनिल्क के मुताबिक, सिर्फ 65 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह से अब फिल्म का कुल कलेक्शन सैकनिल्क के मुताबिक, 519.12 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

3 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

  • 'धुरंधर 2' ने पहले दिन 145 करोड़ रुपये (पेड प्रिव्यू सहित) कमाए।
  • दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ रुपये कमाए।
  • चौथे दिन रविवार को फिल्म ने सबसे अधिक 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • ‘धुरंधर 2’ ने शुरुआती तीन दिनों में करीब 339.27 करोड़ रुपये जुटा लिए थे।
  • इस मामले में इसने शाहरुख खान की 'पठान'-'जवान' और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के तीन दिनों के कलेक्शन को धूल चटा दी थी।
  • हालांकि, अब पांचवें दिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई 65 करोड़ रुपए पर आकर रुकी है।

4 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : एक्स

800 करोड़ रुपए पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी अच्छी कमाई कर रही है। यही कारण है कि फिल्म ने सिर्फ पांच दिनों में ही वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। पांचवें दिन का कलेक्शन मिलाकर 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 829.76 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : एक्स@OGcults
औंधे मुंह गिरी पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’
वहीं दूसरी ओर पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। हालांकि, कमजोर कहानी और 'धुरंधर 2' से मुकाबले के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। पांचवें दिन सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 1.96 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन पांच दिनों में 62.26 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें