फिल्म 'धुरंधर 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘पुष्पा 2’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ा
फिल्म ‘धुरंधर 2’ चार दिन में ही 400 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है, ऐसा करके ही इनसे एक अलग रिकॉर्ड बना लिया। अब तक जितनी भी बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, वे चार दिन में 400 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सकी थीं। इन फिल्मों को इससे ज्यादा समय 400 करोड़ क्लब में शामिल होने में लगा था।
- फिल्म ‘धुरंधर’ को ही 400 करोड़ रुपये की कमाई करने में 12 दिन लगे थे।
- ‘पुष्पा 2’ ने एक हफ्ते में 400 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी तरह ‘जवान’ को भी यह आंकड़ा पार करने में 9 दिन का वक्त लगा था।
- ‘स्त्री 2’ ने 11 दिन, ‘छावा’ ने 14 दिन में 400 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी।
- फिल्म ‘एनिमल’ को भी 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में 10 दिन लगे थे। ‘पठान’ ने यह आंकड़ा 11 दिन बाद हासिल किया था।