Dhurandhar 2 Day 23 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आज साउथ फिल्म ‘डकैत’ भी रिलीज हुई। क्या ओपनिंग डे पर यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला कर सकी? या फिर ‘धुरंधर 2’ का जलवा भी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहा।
पिछले 23 दिन से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का राज चल रहा था। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए। आज यानी शुक्रवार को एक साउथ फिल्म ‘डकैत’ भी रिलीज हुई, यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज की गई है। जानिए, इस फिल्म के आने से ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर क्या असर पड़ा है? साथ ही ‘धुरंधर 2’ ने क्या नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
23वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 23वें दिन 3.84 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। जबकि गुरुवार को इसने 7.15 करोड़ रुपये की कमाई थी। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,052.26 करोड़ रुपये को चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ ने बॉलीवुड में छुआ बड़ा बेंचमार्क
‘धुरंधर 2’ ने एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक इस फिल्म का हिंदी वर्जन 1000 करोड़ रुपये कमा चुका है। इस बेंचमार्क छूने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है। रिलीज के 22वें दिन यह रिकॉर्ड फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने नाम किया था। इसके बराबर कमाई कोई हिंदी फिल्म अब तक नहीं कर पाई है।
साथ ही अब तक ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,658.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब यह फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
4 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टाॅप 10 फिल्मों में शामिल
‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,653 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, ऐसे में यह फिल्म वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है। टॉप 10 में इनसे जगह बनाई है। इस साल रिलीज हुई कई हॉलीवुड फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। यह लिस्ट में दसवें नंबर पर है।
‘डकैत’ क्या रहा ‘धुरंधर 2’ के आगे हाल?
आज ‘डकैत’ फिल्म भी भारत में रिलीज हुई। इसने ओपनिंग डे पर 3.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी वर्जन ने 51 लाख रुपये कमाए हैं। ऐसे में देखा जाए तो ‘धुरंधर 2’ ही कमाई करने के मामले में अभी तक आगे चल रही है।