'डकैत'
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी है ‘डकैत’ की कहानी
‘डकैत’ की कहानी हरिदास (अदिवी शेष) की है, जो 13 साल जेल में बिताने के बाद बाहर निकलने की फिराक में है। उसके पास एक प्लान है। पैसे जुटाओ और विदेश निकल जाओ। लेकिन, उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा अधूरा चैप्टर है जूलियट (मृणाल ठाकुर), जिसे वह अपने जेल जाने की वजह मानता है। जब दोनों वर्षों बाद आमने-सामने आते हैं, तो मामला सिर्फ प्यार का नहीं रहता। यहां जरूरत, गुस्सा और मजबूरी तीनों साथ खड़े नजर आते हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः मृणाल ठाकुर की शानदार एक्टिंग, अदिवी शेष का रोल दमदार, फिर भी क्या ‘डकैत’ आखिर तक बांध पाती है? पढ़िए रिव्यू
इसी दौरान हरिदास को पता चलता है कि एक अस्पताल के अंदर भारी मात्रा में काला पैसा घूम रहा है, जिसे अस्पताल का मालिक (प्रकाश राज) संभाल रहा है। जूलियट अपने किसी करीबी के इलाज के लिए 1 करोड़ रुपये जुटाने में लगी है और हरिदास इस मौके को एक प्लान में बदल देता है। कहानी में कई मौके आते हैं जहां यह बहुत मजबूत बन सकती थी। फिल्म में प्यार, धोखा, एक्शन और इमोशन सबकुछ देखने को मिलता है। फिल्म के क्लाईमेक्स की काफी तारीफ की जा रही है।