फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड पर टिकी 'धुरंधर 2' की निगाहें, जानें रणवीर सिंह की फिल्म का 32वें दिन का कलेक्शन

Sun, 19 Apr 2026 09:57 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने दुनिया भर में कमाई करके अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को पछाड़ दिया है। अब इसकी नजरें प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 7
धुरंधर 2 का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 'धुरंधर 2' अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। जानिए आज 'धुरंधर 2' ने 32वें दिन कितने की कमाई की है। क्या रणवीर सिंह की यह फिल्म 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी?
विज्ञापन

2 of 7
'धुरंधर 2' और 'पुष्णा 2' - फोटो : X
'धुरंधर 2' ने 'पुष्णा 2' को दी मात
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने दुनिया भर में कमाई करके अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' को पीछे छोड़ दिया है। 'धुरंधर द रिवेंज' ने दुनिया भर मे कुल 1750 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'पुष्पा 2' ने कुल 1742 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 'धुरंधर 2' भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'दंगल' (2070 करोड़) और दूसरे नंबर पर 'बाहुबली 2' (1788 करोड़) है।
विज्ञापन

3 of 7
धुरंधर द रिवेंज - फोटो : X
'धुरंधर द रिवेंज' का रविवार का कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर आज पांचवें रविवार को 32वें दिन 4.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने अब तक बॉलीवुड ऑफिस पर कुल 1,114.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

4 of 7
धुरंधर द रिवेंज - फोटो : इंस्टाग्राम
'धुरंधर 2' की अभी तक की कमाई-
  • दुनिया भर में- 1750 करोड़ रुपये
  • भारत में- 1,114.91 करोड़ रुपये (घरेलू बाजार में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई)
  • विदेशों में- 46 मिलियन डॉलर (लगभग 380-390 करोड़ रुपये)
  • 'पुष्पा 2' ने भारत में 1234 करोड़ रुपये कमाए थे, जो अभी भी घरेलू रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन

5 of 7
धुरंधर 2 और बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या 'बाहुबली 2' को हरा पाएगी 'धुरंधर द रिवेंज'?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, फिलहाल, 'धुरंधर 2' की नजरें अब प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' पर है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' फिल्म 'बाहुबली 2' से सिर्फ 33-38 करोड़ रुपये पीछे है। अगर अगले कुछ हफ्तों में फिल्म अच्छी कमाई करती रही है, तो वह 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ सकती है। लेकिन 'दंगल' का रिकॉर्ड (2070 करोड़) तोड़ना क्या रणवीर सिंह की फिल्म के आसान होगा? 
विज्ञापन

6 of 7
धुरंधर द रिवेंज - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट
  • दंगल                     2070 करोड़ रुपये
  • बाहुबली 2              1788 करोड़ रुपये
  • धुरंधर 2                 1750 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2                   1742 करोड़ रुपये
  • धुरंधर                    1307 करोड़ रुपये
  • आरआरआर           1301 करोड़ रुपये 
  • केजीएफ 2             1250 करोड़ रुपये
  • जवान                    1160 करोड़ रुपये
  • पठान                    1048 करोड़ रुपये
  • कल्कि 2898 एडी   1042 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'भूत बंगला' - फोटो : अमर उजाला
'भूत बंगला' का कलेक्शन
अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने आज रविवार को बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 20.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'भूत बंगला' ने अब तक बॉकीस ऑफिस पर कुल 55.16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और तब्बू ने अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: Sudhir Pandey: 72 साल के सुधीर पांडे के साथ बुरा बर्ताव! 'गिन्नी वेड्स सनी 2' इवेंट का वीडियो देख भड़के यूजर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें