फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhoom Dhaam: यामी गौतम और प्रतीक गांधी की धूम धाम की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 13 Feb 2025 08:38 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यामी गौतम और प्रतीक गांधी की फिल्म 'धूम धाम' की स्क्रीनिंग में अभिनेता रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं इन सितारों की झलक।
विज्ञापन
1 of 10
धूम धाम की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यामी गौतम की फिल्म धूम-धाम वेलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे भी पहुंचे। इस फिल्म की स्क्रीनिंग में रणवीर सिंह भी पहुंचे। फिल्म में यामी गौतम और प्रतीक गांधी की जोड़ी साथ नजर आने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 10
अरफीन खान- सारा खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस 18 फेम सारा और उनके पति आरफीन खान भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचें। दोनों ने एक रंग के कपड़ों से ट्यूनिंग किया था।  
विज्ञापन

3 of 10
सोफी चौधरी - नायरा बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की स्क्रीनिंग में सोफी चौधरी और नायरा बनर्जी भी पहुंचीं। नायरा अपनी कलर फुल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं।

4 of 10
आदित्य धर- रणवीर सिहं- प्रतीक गांधी- यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्क्रीनिंग के दौरान प्रतीक गांधी, यामी गौतम और रणवीर सिंह को एक ही फ्रेम में देखा गया। फिल्म 14 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

5 of 10
यामी गौतम-आदित्य धर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने साथ में पोज दिए। कपल फिल्म धूम धाम को लेकर बहुत उत्साहित नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

6 of 10
ईशा कोप्पिकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की स्क्रीनिंग में एक विवाह ऐसा भी फेम ईशा कोप्पिकर भी पहुंचीं। ईशा येलो और ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

7 of 10
अविनाश तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म की स्क्रीनिंग में सिकंदर का मुकद्दर के अविनाश तिवारी भी पहुंचे। अविनाश ब्लैक फंकी लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे।

8 of 10
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता रणवीर सिंह भी स्क्रीनिंग के दौरान अलग पोज देते नजर आए। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह आदित्य धर के साथ एक फिल्म कर रहे हैं। हालांकि फिल्म का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है।

9 of 10
प्रतीक गांधी- यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धूम धाम के स्टार प्रतीक गांधी और यामी गौतम एक साथ पोज देते नजर आए। यामी गौतम ने इस दौरान डार्क ग्रीन ड्रेस पहनीं, वहीं प्रतीक गांधी ब्राउन ब्लेजर में नजर आए।
विज्ञापन

10 of 10
भामिनी ओझा और प्रतीक गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में प्रतीक गांधी अपनी पत्नी भामिनी ओझा संग पहुंचे। भामिनी ने स्क्रीनिंग के लिए रेड कलर का जंप सूट कैरी किया। वे इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें