कर्नाटक चुनाव को लेकर हर कोई दुविधा में था कि किसकी सरकार बनेगी। हालांकि अब बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के सीएम पद की शपथ भी ले ली है । इससे पहले एक्टर उदय चोपड़ा ने चुनाव पर ट्वीट कर फिरकी ली थी ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
उदय चोपड़ा
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने अभी-अभी गूगल पर कर्नाटक के गवर्नर के बारे में सर्च किया । यह बीजेपी और आरएसएस से जुड़े रहे हैं । मुझे लगता है कि सबको दिख रहा है क्या होने जा रहा है ।'
विज्ञापन
3 of 6
उदय चोपड़ा
बता दें कि कर्नाटक के गवर्नर वजुभाई गुजरात कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं और बीजेपी के सदस्य भी। यही नहीं वह पहले RSS से भी जुड़े थे। उदय के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया ।
4 of 6
उदय चोपड़ा
एक यूजर ने लिखा, 'चलो भाई तुझे कोई काम तो मिला, तू बरसों से बेरोजगार है ।' वहीं एक और यूजर ने कहा, 'ये बॉलीवुड का राहुल गांधी है ।' एक और यूजर ने कहा, 'चलो इसी बहाने तुझे गूगल तो यूज करना आया ।' इसके बाद उदय ने भी ट्रोलर को जवाब दिया ।
विज्ञापन
5 of 6
उदय चोपड़ा
उन्होंने कहा, 'इस देश में लूजर को भी अपनी बात रखने का हक है ।' बता दें कि उदय आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म 'धूम 3' में नजर आए थे। इस फिल्म में उदय की मसल्स और रिप्ड बॉडी को दर्शकों ने पसंद किया था।
'धूम' सीरीज में रोमांस को एक नए अंदाज में पेश करने वाले यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा 5 साल से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। एक साल पहले उन्हें इमरान हाशमी के घर के बाहर देखा गया था । उदय ने अब काफी वेट गेन कर लिया है ।