आर माधवन की फिल्म 'धोखा राउंड द कॉर्नर' ने ओपनिंग डे पर अच्छा कारोबार नहीं किया है। बता दें कि जिस दिन फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था उस दिन राष्ट्रीय सिनेमा दिवस की वजह से टिकट्स की कीमत 75 रुपये तय की गई थी। सस्ती कीमत के बाद भी फिल्म पांच करोड़ रुपये तक नहीं कमा पाई। नतीजतन, शुक्रवार को फिल्म का कारोबार रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' और सनी देओल की 'चुप' से कम रहा।