फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नीता अंबानी ने ससुर धीरूभाई अंबानी का कई बार काटा था फोन, पिता ने लगाई थी डांट

Sat, 06 Jul 2019 10:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Dhirubhai Ambani - फोटो : Social Media
देश के सबसे अमीर अंबानी परिवार को लेकर लोगों की हमेशा से दिलचस्पी रही है। इस परिवार में जब भी कोई कार्यक्रम होता है, लोगों की निगाहें सीधे उनपर टिक जाती हैं। अंबानी परिवार को देश का सबसे संपन्न परिवार बनाने वाले धीरूभाई अंबानी की आज पुण्यतिथि है।6 जुलाई 2002 को धीरूभाई ने अंतिम सांस ली थी। एक ऐसा मौका भी आया था जब धीरूभाई की बड़ी बहू नीता अंबानी ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया था।  
विज्ञापन

2 of 8
mukesh ambani with neeta ambani
मुकेश और नीता की शादी 1985 में हुई थी। इससे पहले एक साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। मुकेश से पहले उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने नीता को पसंद किया था । नीता एक भरतनाट्यम डांसर थीं । धीरूभाई अंबानी ने एक फंक्शन में नीता को डांस करते देखा था और उन्हें अपने बेटे के लिए पसंद कर लिया था । इस बात का जिक्र नीता ने एक इंटरव्यू में किया था । 
विज्ञापन

3 of 8
mukesh ambani nita ambani
नीता ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'गुजराती कम्युनिटी की तरफ से नवरात्रि पर एक एनुअल फंक्शन था । मैंने उस फंक्शन में परफॉर्म किया । मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कोई मुझे नोटिस कर रहा है । फंक्शन के कुछ दिन बाद घर पर कॉल आई । उन्होंने कहा मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं ।'

4 of 8
Dhirubhai Ambani - फोटो : Social Media
'मुझे लगा कोई मजाक कर रहा है । मैंने तुरंत फोन काट दिया । इसके बाद फिर कॉल आई । फिर वो बोले मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं । मैंने कहा- हां तो मैं एलिजाबेथ टायलर हूं और फोन रख दिया । उन्होंने तीसरी बार भी कॉल किया । इस बार मेरे पापा ने फोन उठाया । अचानक उनके हाव-भाव बदल गए और उन्होंने मुझसे कहा कि वो सच में धीरूभाई अंबानी हैं क्या तुम उनसे ठीक से बात करोगी ।'
विज्ञापन

5 of 8
nita ambani
'उन्होंने मुझे अपने ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया । मैं उनसे मिलने से पहले काफी नर्वस थी । मैं उनसे मिली और बहुत प्रभावित हुई । मुझे वो बहुत सरल स्वभाव के लगे । उन्होंने मुझे अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया ।' नीता और उनका परिवार धीरूभाई अंबानी के घर पर डिनर के लिए पहुंचा । 
विज्ञापन

6 of 8
Dhirubhai Ambani - फोटो : Social Media
तब धीरूभाई अंबानी ने अपने बेटे मुकेश से कहा कि तुम्हारे लिए लड़की पसंद की है । तुम्हें आज उससे मिलना है इसलिए तुम जाकर दरवाजा खोलो । तब मुकेश ने दरवाजा खोला और नीता को देखते ही उन्हें दिल दे बैठे । इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को जानना शुरू किया । नीता और मुकेश मर्सिडीज कार छोड़ डबल डेकर बस में सफर किया करते थे ।
विज्ञापन

7 of 8
Mukesh Nita Ambani - फोटो : PTI
नीता पहली लड़की थीं जिसे मुकेश डेट कर रहे थे । नीता ने बताया था कि मुकेश उन्हें हर रोज एक गुलाब का फूल देते थे । दोनों मुंबई की गलियों में स्ट्रीट फूड खाते थे । फिर एक दिन मुकेश ने नीता को अपनी कार में प्रपोज किया । मुंबई के सबसे बिजी रूट पर मुकेश ने कार रोक दी
विज्ञापन

8 of 8
mukesh ambani
उसी समय मुकेश ने नीता से पूछा- क्या तुम मुझसे शादी करोगी । फिर मुकेश ने कहा कि मैं ये कार तब तक आगे नहीं बढ़ाऊंगा जब तक तुम जवाब नहीं देती । पीछे की सारी गाडि़यां हॉर्न पर हॉर्न बजाए जा रही थीं लेकिन मुकेश अंबानी, नीता के जवाब का इंतजार कर रहे थे । नीता ने कुछ देर बाद मुकेश अंबानी को हां बोला और तब मुकेश ने कार आगे बढ़ाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें