फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इस फिल्म के स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गये थे धर्मेंद्र, 10 साल किया इंतजार तक इस एक्ट्रेस के साथ कर पाये थे काम

Sun, 19 Dec 2021 08:38 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र और साधना - फोटो : Instagram
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और अपने जमाने में हीमैन बुलाये जाने वाले धर्मेंद्र 86 साल की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं। वह फिल्म निर्माता करण जौहर की आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आएंगे। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फोटो और पुरानी स्मृतियां भी शेयर करते रहते हैं। उन्हें पद्म भूषण सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। 200 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र ने फिल्म इंडस्ट्री में कई मशहूर और सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिनमें से एक शोले भी है, जिसमें उन्हें वीरू के किरदार के लिए याद किया जाता है। गुरुदत्त और दिलीप कुमार को अपना आइडल मानने वाले धर्मेंद्र किसी जमाने में एक फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट में फेल भी हुए थे और उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। जानिए क्या है पूरा किस्सा..
 
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam
दरअसल, धर्मेंद्र न सिर्फ फिल्म के स्क्रीन टेस्ट में फेल हुए थे बल्कि उन्होंने उस जमाने की मशहूर अभिनेत्री के साथ काम करने का भी मौका गंवा दिया था। जिसका खुलासा खुद अभिनेता धर्मेंद्र ने ही किया था। इस फिल्म के स्क्रीन टेस्ट में फेल होने के बाद धर्मेंद्र को 10 साल तक इस मशहूर अभिनेत्री के साथ काम करने के लिए इंतजार करना पड़ा था और उसके बाद उन्हें मौका मिला था। यह 1960 के दशक की बात है।

 
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam
कौन-सी थी वह फिल्म जिसके स्क्रीन टेस्ट में फेल हुए थे हीमैन?
यह फिल्म 'लव इन शिमला' थी जिसके स्क्रीन टेस्ट में धर्मेंद्र फेल हो गये थे। जिस कारण वह अभिनेत्री साधना के साथ काम करने का मौका गंवा चुके थे। साधना अपने वक्त की पॉपुलर और टॉप एक्ट्रेस में शुमार थीं। हर अभिनेता उनके साथ काम करना चाहता था।

 

4 of 5
सायरा बानो, साधना, आशा पारेख - फोटो : Social Media
धर्मेंद्र ने इस फिल्म से रिजेक्ट होने के 10 साल बाद अभिनेत्री साधना के साथ काम किया था। उन्होंने फिल्म ‘इश्क पर जोर नहीं’ में एक्ट्रेस साधना के साथ काम किया था। धर्मेंद्र ने खुद ही अपनी एक पोस्ट में अभिनेत्री साधना के साथ एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी और उन्हें  शानदार अदाकारा और इंसान बताया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म लव इन शिमला 1960 में रिलीज हुई थी। जबकि फिल्म इश्क पर जोर नहीं 1970 में रिलीज हुई थी। इस तरह धर्मेंद्र ने इस अभिनेत्री के साथ काम करने के लिए 10 साल इंतजार किया था। धर्मेंद्र ने खुद ही कहा था कि उन्हें इस बात का दुख है कि उन्होंने अभिनेत्री साधना के साथ एक ही फिल्म की थी। गौरतलब है कि अभिनेता धर्मेंद्र महज 19 साल की उम्र में बॉलीवुड का सपना लिए मुंबई पहुंच गए थे। संघर्ष के दिनों में गुजारा करने के लिए उन्होंने ड्रिलिंग फर्म में महज 200 रुपये महीने की सैलरी पर काम भी किया था। उन्हें उनकी पहली फिल्म के लिए 51 रुपए फीस मिली थी। बताया जाता है कि अब वह 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें