फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान सड़कों पर उतर आए ये 9 सेलिब्रिटी, जनता के सामने आते ही जोड़ने पड़े हाथ

Sat, 18 May 2019 03:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sonakhi, Dharmendra and Swara - फोटो : file photo
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) अब आखिरी चरण में पहुंच चुका है। 19 मई को सातवें चरण का मतदान है जबकि 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। हर बार की तरह इस बार भी कई सेलिब्रिटी ने राजनीति में हाथ आजमाया है। इसमें बॉलीवुड से लेकर भोजुपरी स्टार्स भी शामिल हैं। यहां तक कि फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकीं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी भी इस बार चुनाव मैदान में उतर आईं। खास बात यह है कि चुनाव मैदान में उतरे इन सेलिब्रिटीज ने तो अपने लिए प्रचार किया ही बल्कि इनके लिए भी वोट की अपील करने कई स्टार्स जमीं पर उतरे। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जिन्होंने चुनावी दंगल में प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
धर्मेंद्र ने किया हेमा मालिनी के लिए प्रचार - फोटो : Hema Malini Twitter
हेमा मालिनी (Hema Malini) ने 2014 में मथुरा सीट जीती थी। इस बार भी हेमा चुनावी मैदान में है और मथुरा से ही दोबारा चुनाव लड़ रही हैं। हेमा मालिनी ने जहां ट्रैक्टर चलाकर और धान काटकर वोटरों को लुभाने की कोशिश की। वहीं उनके पति और बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र भी अपनी बसंती के लिए चुनाव प्रचार में उतरे थे। हेमा मालिनी के लिए वोट अपील करने पहुंचे धर्मेंद्र ने डायलॉग बोलकर लोगों से हेमा के लिए वोट मांगा। चुनाव प्रचार के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था- 'अरे गांव वालो... अगर आपने हेमा को अच्छे वोटों से नहीं जिताया तो इस गांव में जो टंकी है ना उस पर चढ़ जाऊंगा।'
विज्ञापन

3 of 7
सोनाक्षी सिन्हा, पूनम सिन्हा, डिंपल यादव - फोटो : file photo
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और बेहतरीन बॉलीवुड अदाकारा पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) ने इस बार चुनाव मैदान में उतरी हैं। पूनम सिन्हा सपा के टिकट पर लखनऊ से प्रत्याशी हैं। पूनम सिन्हा की चुनावी रैली के दौरान उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी चुनाव प्रचार किया। सोनाक्षी ने मां पूनम के लिए लखनऊ में रैली की थी। सोनाक्षी सिन्हा का यह पहला राजनीतिक रोड शो था। वह इस समय सलमान खान के साथ 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त थीं, लेकिन उनकी मां पहली बार चुनाव लड़ने उतरी थीं इसलिए बिजी होने के बावजूद उन्होंने रोड शो के लिए समय निकाला। 

4 of 7
dharmendra,sunny and booby deol - फोटो : file photo
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल भी भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। सनी देओल के चुनाव प्रचार में उनके छोटे भाई बॉबी और धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। बॉबी सनी के नामांकन के दौरान भी साथ नजर आए थे। वहीं धर्मेंद्र ने रैली के साथ-साथ इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर लगातार सनी देओल का समर्थन किया है। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से है।
विज्ञापन

5 of 7
'निरहुआ' के रोड शो में शामिल आम्रपाली दुबे - फोटो : अमर उजाला
रुपहले पर्दे से राजनीति में आए दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आजमगढ़ की लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव को सीधे टक्कर दे रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद से राजनीतिक गलियारों की सुर्खियों में आए 'निरहुआ' ने आजमगढ़ में अपने लिए अच्छी खासी जमीन तैयार कर ली है। 'निरहुआ' के रोड शो में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे शामिल हुई थीं। आम्रपाली के साथ पवन सिंह ने भी 'निरहुआ' के लिए लोगों से वोट की अपील की। 'निरहुआ' और आम्रपाली की जोड़ी ना सिर्फ पर्दे पर बल्कि रोड शो में भी हिट रही।
विज्ञापन

6 of 7
Swara Bhaskar support and campaigns for CPI Candidate Kanhaiya Kumar - फोटो : social media
लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार का बेगूसराय सीट खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां से जेएनयू के पूर्व स्टूडेंट कन्हैया कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। बॉलीवुड के गलियारों में सेलिब्रिटीज इस सीट पर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बीते कुछ दिनों में कई सेलिब्रिटीज को कन्हैया के समर्थन में प्रचार करते हुए देखा गया है। कन्हैया के सपोर्ट में सबसे पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर उतरीं। बेगूसराय में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं स्वरा भास्कर ने बेगूसराय की जनता को भी सम्बोधित किया। कन्हैया कुमार की चुनावी रैली का वीडियो स्वरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह कन्हैया कुमार को 'जिया हो बिहार के लाला' कहती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shabana Azmi, Javed Akhtar, Kanhaiya Kumar - फोटो : social media
कन्हैया के सपोर्ट में एक और एक्टर प्रकाश राज उतरे भी उतरे। इसके अलावा शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भी कन्हैया को चुनाव प्रचार में अपना सर्मथन दिया। शबाना भी बेगुसराय पहुंची थीं। शबाना ने कन्हैया कुमार पर लगे देशद्रोह के आरोप को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि 'भाजपा ने कन्हैया पर जो भी आरोप लगाए हैं वो सही नहीं है। ऐसा केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए किया गया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें