फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद धर्मेंद्र ने कराया टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव आने पर भगवान को किया धन्यवाद

Fri, 26 Mar 2021 04:29 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना का प्रभाव एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते कई बॉलीवुड सितारे भी कोविड 19 से संक्रमित पाए गए हैं। हाल में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्टाफ को कोरोना होने की खबर सामने आई थी जिसमें अभिनेता के स्टाफ के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उसके तुरंत बाद ही धर्मेंद्र ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराने का फैसला लिया था। टेस्ट कराने के बाद धरम पाजी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, साथ ही उन्होंने भगवान का भी शुक्रिया अदा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : twitter: @aapkadharam
कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान 85 साल के धर्मेंद्र ने कहा कि "मुझ पर भगवान की कृपा है। मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस भयावह महामारी  की दूसरी लहर निश्चिततौर पर खतरनाक है, मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा है। इस पर नियंत्रण करना आवश्यक है क्योंकि चीजें हाथों से निकलती नजर आ रही हैं।"
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam
स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद से देओल परिवार हर तरह की सावधानी बरत रहा है। उन्होंने कहा है कि सभी पॉजिटिव आए कर्मचारी जल्द ठीक हो जाएंगे। बस यह उन लोगों तक नहीं पहुंचना चाहिए जो पिछले दिनों में उनके इर्द-गिर्द थे। उनके परिवार ने संक्रमित स्टाफ को पूरी तरह से आइसोलेट कर दिया है। 

4 of 5
धर्मेंद्र कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए - फोटो : twitter@aapkadharam

मालूम हो कि पिछले सप्ताह धर्मेंद्र ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था। उन्होंने वैक्सीनेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था, "ट्वीट करते करते जोश आ गया और मैं निकल गया। यह सब मैं दिखावे के लिए नहीं, बल्कि आप सबको प्रेरित करने के लिए कर रहा हूं। दोस्तों अपना ध्यान रखें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, आमिर खान - फोटो : Instagraam
बता दें कि महाराष्ट्र में बीते कुछ हफ्तों में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसका असर बॉलीवुड पर भी दिखा है। कई अभिनेता और अन्य सितारे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिश्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इससे पहले रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन और संजय लीला भंसाली का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें