फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने पूछा- क्या हम सब ट्विटर छोड़ दें? ट्रोलर्स से डील करने का दिया ये सुझाव

Fri, 26 Mar 2021 04:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्मों के अलावा अपने बेबाक विचारों के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को लेकर अपनी राय साझा की है। दरअसल मशहूर मॉडल और टीवी पर्सनालिटी क्रिसी टाइगन के ट्विटर छोड़ने की घोषणा करने के बाद सोनम ने ट्विटर को लेकर एक सुझाव दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर, क्रिसी टाइगन - फोटो : Instagram
बुधवार को क्रिसी टाइगन ने ट्विटर ये कहते हुए छोड़ा कि इससे उनके जीवन में नकारात्मका बढ़ रही है। अब इस खबर के सामने आने के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर का मानना है कि ट्विटर कुछ ज्यादा ही खतरनाक हो गया है। सोनम का कहना है कि ट्विटर पर अकाउंट बनाने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य कर देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : instagram
सोनम ने क्रिसी के ट्वीट का कुछ हिस्सा साझा करते हुए एक सवाल पूछा है। क्रिसी ने अपने ट्वीट में लिखा था,'मेरे जीवन का लक्ष्य लोगों को खुश रखना है और जब मैं ऐसा नहीं कर पाती हूं तो मुझे दुख महसूस होता है'। इसके बाद उन्होंने नकारात्मका से परेशान होते हुए ट्विटर छोड़ने का फैसला किया। वहीं सोनम ने ट्वीट करते हुए सवाल पूछा क्या ट्विटर कुछ ज्यादा ही विषैला हो गया है? 

 

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर से नकारात्मकता को खत्म करने का सुझाव देते हुए सोनम कपूर ने कहा कि, 'क्या हम सभी को ट्विटर छोड़ देना चाहिए? मैं इस पर बहुत सक्रिय तो नहीं रहती, लेकिन बहुत से समाचार मुझे यहीं से मिलते हैं। हालांकि यहां आने वाली खबरों की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता। सोशल मीडिया अकाउंट को खोलना भी बिल्कुल वैसा ही होना चाहिए जैसा हम असल जिंदगी में कोई भी अकाउंट खोलते हैं।जरूरी है पहचान पत्र का अनिवार्य होना'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल सोनम कपूर को भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। इसके चलते उन्होंने कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया  था। उन्होंने कुछ ट्रोलर्स के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा था, 'हां मैने कमेंट सेक्शन को ऑफ किया है क्योंकि कुछ लोग मेरे परिवार को भी बहुत बुरा बोल रहे हैं और मैं नहीं चाहती कि इन बातों से मेरे पिता अनिल कपूर या परिवार के किसी भी सदस्य के मानसिक स्वास्थ्य पर कोई भी असर पड़े'। इसके बाद कुछ समय के लिए सोनम ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें