फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra: 'पहली मुलाकात में ही दृशा पसंद आ गई थी', पोते करण देओल की शादी को लेकर धर्मेंद्र ने जाहिर की खुशी

Sun, 11 Jun 2023 10:33 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल, करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बी टाउन में शादी का सीजन शुरू हो रहा है। धर्मेंद्र के पोते करण जल्द दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं। ऐसे में जुहू में धर्मेंद्र का आलीशान बंगला चहल-पहल और तैयारियों से गुलजार है। धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। अब पोते की शादी को लेकर धर्मेंद्र ने करण की शादी को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। तो चलिए जानते हैं कि धर्मेंद्र ने क्या कहा है।

विज्ञापन

2 of 5
करण देओल - फोटो : insta

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता धर्मेंद्र और उनकी पत्नी शादी की पूरी तैयारियां में जुटे हुए हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी तीन दिन तक चलेगी, 16 जून, 17, 18 जून। रिसेप्शन 18 जून को बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में है। मुंबई में 18 जून को करण दृशा का शादी के बाद रिसेप्शन होगा। धर्मेंद्र ने अब करण की शादी को लेकर कुछ खास बातें की हैं।

Vidya Balan: परिणीता के लिए विद्या बालन नहीं थीं मेकर्स की पहली पसंद, लोलिता के रोल के लिए बेलने पड़े थे पापड़

विज्ञापन

3 of 5
करण देओल - फोटो : insta

धर्मेंद्र ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ' हमारे परिवार में लंबे समय के बाद शादी होने जा रही है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। हम सब बहुत दिनों से करण की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करण बहुत ही अच्छा लड़का है। वह अपने जीवनसाथी का पूरा ध्यान रखेगा। हम सभी को करण पर पूरा भरोसा है। वह कभी हमें निराश नहीं करेगा।’

Mangal Dhillon: अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन, यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

4 of 5
धर्मेंद्र, बॉबी देओल, करण - फोटो : ट्वीटर

इस इंटरव्यू में धर्मेंद्र से यह भी पूछा गया कि उनको अपने पोते और दृशा  आचार्य के प्यार के बारे में कैसे पता चला। इसपर अभिनेता ने खुल जवाब दिया और कहा, ‘करण ने अपने जीवन की इस अहम बात को सबसे पहले अपनी मां को बताया था। कोई भी बात छुपती नहीं है। करण की मां ने फिर सनी को बताया और बाद में सनी से यह बात मुझ तक आई और यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई।’

Anupriya Goenka: सेक्रेड गेम्स में इंटीमेट सीन के दौरान कैसा था सैफ का रवैया? अनुप्रिया गोयनका ने किया खुलासा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण देओल-द्रिशा - फोटो : सोशल मीडिया

आगे धर्मेंद्र से पूछा गया कि यह खबर सुनकर उनका क्या रिएक्शन था। इसपर अभिनेता ने कहा, 'मैंने तो बस यही कहा कि अगर करण को पसंद है तो इस बात को आगे बढ़ाओ फिर मैंने दृशा से मुलाकात की। दोनों की मेरे घर पर ही मीटिंग हुई थी। वह बहुत ही समझदार और खूबसूरत बच्ची है और वह बहुत ही अच्छे घराने से आती है। हमें तो पहली मुलाकात में ही वह पसंद आ गई थी।’

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें