फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर: धर्मेंद्र ने जया बच्चन के साथ साझा की पुरानी तस्वीर, कहा-कभी गुड्डी मेरी सबसे बड़ी फैन थी

Mon, 26 Jul 2021 11:18 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Instagram
धर्मेंद्र ने ब्लैक एंड व्हाइट जमाने से लेकर रंगीन सिनेमा तक लोगों का अपने अभिनय से खूब दिल जीता। धर्मेंद्र अपने जमाने में बहुत ही मशहूर थे और साथ ही उनके चार्म का जादू लड़कियों पर भी खूब चला। आम लड़कियों के अलावा भी कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्हें धर्मेंद्र बहुत पसंद थे और वो उनकी प्रशंसक थीं। इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं ‘गुड्डी’ यानी की जया बच्चन। जया बच्चन को अपने पसंदीदा सितारे को सिर्फ देखने का नहीं बल्कि उनके साथ कई फिल्में करने का भी मौका मिला। हाल ही में खुद धर्मेंद्र ने भी बताया कि जया बच्चन उनकी कितनी बड़ी प्रशंसक थीं।

सोशल मीडिया पर साझा की पुरानी तस्वीर

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सालो पुरानी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो अपने समय की मशहूर अदाकारा जया बच्चन के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र और जया बच्चन के गले में फूलों की माला है और दोनों मुस्कुरा रहे हैं. तस्वीर में धर्मेंद्र जहां सामने देखकर मुस्कुरा रहे हैं तो वही जया बच्चन एकटक उनकी तरफ देख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Instagram
धर्मेंद्र ने इस तस्वीर के साथ दिया ये कैप्शन

इस तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने बहुत ही अच्छा कैप्शन दिया। उन्होने अपनी और जया बच्चन की तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए हुए लिखा, बरसो बाद अपनी गुड्डी के साथ। गुड्डी जो कभी मेरी बड़ी प्रशंसक थीं। एक खुशखबरी’। इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसक अलग-अलग अंदाजा लगा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Instagram
प्रशंसकों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाए

इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाए सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘धर्मेंद्र सर, यह एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म थी'। वहीं कुछ लोग दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के कैप्शन से यह अनुमान लगाने लगे हैं कि इनकी जोड़ी जल्द ही किसी फिल्म में दिखाई देने वाली है। इन दोनों की साथ में ये तस्वीर देखकर प्रशंसक अपनी खुशी रोक नहीं पा रहे हैं।

4 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Instagram
इन सुपरहिट फिल्मों में किया साथ काम

जया बच्चन और धर्मेंद्र ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। उन्होने सुपरहिट फिल्म शोले में साथ कमा किया हालांकि इस फिल्म में धर्मेंद्र और जया बच्चन की नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी थी। इसके अलावा इन्होने चुपके-चुपके, गुड्डी, पिया का घर जैसी कई बड़ी फिल्मों में साथ काम किया। इनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Instagram
अपने 2 में दिखेंगे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म  ‘अपने 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो एक बार फिर से अपने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे। लेकिन सबसे खास बात ये है कि करन देओल इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म के लिए करन एक्शन सीख  रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं जो इससे पहले सनी देओल के साथ सुपरहिट फिल्म गदर-एक प्रेम कथा में उनके साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें