फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: धर्मंद्र ने रॉकी और रानी फिल्म के सेट से शेयर की तस्वीर, लिखा- प्यार और इज्जत मिली..

Tue, 30 Nov 2021 06:09 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने मंगलवार को अभिनेत्री शबाना आजमी, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और करण जौहर के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म रॉकी और रानी के सेट से यह तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर दिल्ली स्थित कुतुब मीनार परिसर के अंदर ली गई है। फोटो में सभी लोग कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तस्वीर में धर्मेंद्र ने काले रंग की पैंट के साथ सफेद रंग का स्वेटर पहना हुआ है। उन्होंने गले में मफलर बांधा हुआ है और सिर पर टोपी लगा रखी है। वहीं, शबाना आजमी ने फ्लोरल ब्लाउज के साथ व्हाइट साड़ी पहन रखी है। शबाना आजमी ने धर्मेंद्र का हाथ पकड़ रखा है। धर्मेंद्र के बगल में खड़ी आलिया भट्ट ने लाल और सफेद रंग की फ्लोरल साड़ी पहनी हुई है। एक्टर रणवीर सिंह सफेद रंग की जैकेट और मैचिंग पैंट में दिख रहे हैं। वहीं, करण जौहर ने रंगीन गुच्ची पोशाक पहन रखी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट पर रणवीर और आलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा है, दोस्तो, प्यार, मोहब्बत इज्जत इतनी मिली है सबसे की मुझे पता ही नहीं चला कि मैं नई यूनिट के साथ काम कर रहा हूं। गौरतलब है कि इस फिल्म में दर्शकों को धर्मेंद्र भी दिखाई देंगे। धर्मेंद्र की इस तस्वीर को 60 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

4 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग सेट पर करण जौहर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस तस्वीर पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स धर्मेंद्र को लव यू पाजी लिख रहे हैं। कई यूजर उनसे कह रहे हैं कि वे उन्हें खूब प्यार करते हैं। एक यूजर ने धर्मेंद्र को सुपर हीरो बताया। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि सर आप रणवीर सिंह से छोटे दिख रहे हैं। कई यूजर्स दिल वाली इमोजी बनाकर इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
actor dharmendra deol - फोटो : amar ujala
एक यूजर ने धर्मेंद्र को लिखा कि वह रणवीर सिंह से ज्यादा जवान दिख रहे हैं। गौरतलब है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की शूटिंग पिछले काफी समय से दिल्ली में हो रही है। पिछले हफ्ते रणवीर और आलिया की कुतुब मीनार पर शूटिंग की कई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई थीं। उन्हें साथ-साथ दौड़ते और स्मारक पर पोज देते भी देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें