फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: इन सुपरहिट फिल्मों में नायक पर भारी पड़े खलनायक, अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान तक के रोल पड़े फीके

Tue, 30 Nov 2021 05:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज हुए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म अंतिमः द फाइनल ट्रुथ को समीक्षकों और दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म सबसे ज्यादा अपने विलेन यानी आयुष शर्मा के किरदार को लेकर चर्चा में है। दरअसल, फिल्म में उनकी बॉडी और अभिनय की सलमान खान से तुलना की जा रही है। 

फिल्म में गैंगस्टर राहुल पाटिल के किरदार में नजर आए आयुष कई मौकों पर सलमान पर भारी पड़ते दिखाई दिए। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी इस का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। फिल्म में आयुष की कास्टिंग पर शुरू हुई नेपोटिस्ज्म की बहस को अभिनेता ने अपनी दमदार एक्टिंग से शांत कर दिया है। आमतौर पर फिल्मों में हीरो को ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं, जहां हीरो ने ज्यादा विलेन ने लोगों के जहन में अपनी छाप छोड़ी। तो आइए जानते है ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जहां हीरो पर भारी पड़ गए विलेन के किरदार- 

विज्ञापन

2 of 6
पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- पद्मावत
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने मुख्य किरदार में नजर आए थे। रानी पद्मावती पर आधारित इस फिल्म में सभी करिदारों ने अपनी बेहरतरीन अदाकारी से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था। हालांकि, फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आए रणवीर सिंह ने अपने रोल में जान फूंक दी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- बाहुबली
भारतीय सिनेमा की बहुचर्चित फिल्मों में से एक एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' साल 2015 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना जैसे साउथ सिनेमा के कई बड़े कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म में लोगों ने जितना प्रभास के किरदार को पसंद किया था, उतना ही फिल्म में विलेन के रूप में नजर आए अभिनेता राणा डग्गुबती के भल्लालदेव वाले किरदार को भी सराहा था। 

4 of 6
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- गजनी
साल 2008 में रिलीज हुई एआर मुरुगाडोस द्वारा निर्मित-निर्देशित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गजनी' में भी लोगों ने विलेन के किरदार को हीरो पर भारी पड़ते देखा था। हॉलीवुड फिल्म 'मेमेंटो' पर आधारित तमिल फिल्म 'गजनी' के हिंदी रीमेक में आमिर खान, असिन, जिया खान, प्रदीप रावत और रियाज खान अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में विलेन 'गजनी' के किरदार में नजर आए प्रदीम राम ने अपनी दमदार अदाकारी से फिल्म में चार चांद लगा दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
शोले - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- शोले
हिंदी सिनेमा की सबसे सफलतम फिल्मों में से एक 'शोले' में अमजद खान का किरदार शायद ही कोई भूल पाया हो। यह फिल्म दो अपराधियों जय और वीरू पर फिल्माई गई, जो कुख्यात डाकू गब्बर सिंह से बदला देने में  रिटायर्ड पुलिस अफसर बलदेव सिंह मदद करते हैं। इस फिल्म में अभिनेता अमजद खान द्वारा निभाए गए गब्बर सिंह के डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओमकारा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- ओमकारा
साल 2006 में रिलीज हुई क्राइम ड्रामा फिल्म 'ओमकारा' का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था। शेक्सपीयर के नाटक ओथेलो पर आधारित इस फिल्म में मुख्य भुमिका में सैफ अली खान, अजय देवगन, करीना कपूर, विवेक ओबरॉय, कोंकणा सेन शर्मा और बिपाशा बासु नजर आए थे।  फिल्म में हीरो के करिदार में भले ही अजय देवगन नजर आए हो, लेकिन लंगड़ा त्यागी के किरदार में सैफ अली खान आगे निकल गए। अभिनेता को फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें