धर्मेंद्र
- फोटो : instagram/aapkadharam
धर्मेंद्र अब ज्यादातर वक्त अपने फार्महाउस पर बिताते हैं। उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ अभिनेता कहा जाता है। धर्मेंद्र फार्महाउस में कई बार खेती करते नजर आते हैं, जहां तमाम तरह के फल, सब्जियां उगाई जाती हैं। पिछले दिनों खेती करते हुए उन्होंने अपना एक वीडियो भी साझा किया था।