फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी नहीं होने पर पायल घोष ने उठाए सवाल, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

Sun, 27 Sep 2020 10:21 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई
अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अनुराग पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पायल नाराज हैं। बताया जा रहा है कि अब पायल आज (सोमवार) वर्सोवा पुलिस स्टेशन जाकर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करने की वजह पूछेंगी। उनका कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
पायल के वकील नितिन सतपुते ने ट्वीट कर कहा कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? नितिन सतपुते ने ट्विटर पर कहा, 'जब गरीब आदमी पर यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप लगता है तो पुलिस 'तुरंत कार्रवाई' करती है और बिना किसी जांच के उन्हें गिरफ्तार कर लेती है और जांच बाद में शुरू होती है। गरीब और अमीर के लिए दो अलग कानून हैं क्या?'
 
विज्ञापन

3 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
वहीं पायल घोष ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। बता दें कि पायल ने मंगलवार देर रात वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस अवसर पर पायल के साथ उनके वकील नितिन सतपुते ने पुलिस से संपर्क किया था।

4 of 5
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई
बता दें कि पायल घोष ने 19 सितंबर को ट्वीट कर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। पायल घोष ने कहा था कि 'पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
पायल के आरोपों को अनुराग कश्यप ने खारिज कर दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी थी। उन्होंने लिखा था, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें