दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब फिल्मों में तो कम ही दिखते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं। धर्मेंद्र अब ज्यादातर वक्त अपने फार्महाउस पर बिताते हैं। उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ अभिनेता कहा जाता है। उनके लाइफस्टाइल में वो नजर भी आता है। धर्मेंद्र फार्महाउस में कई बार खेती करते नजर आते हैं, जहां तमाम तरह के फल, सब्जियां उगाई जाती हैं। फार्महाउस पर बना उनका बंगला अंदर से बिल्कुल रॉयल लुक लिए हुए है। तो चलिए उनके बंगले की तस्वीरें दिखाते हैं।