बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 86 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वह अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए कुछ न कुछ अलग करते हैं। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर की है, जिसमें धर्मेंद्र पेडल पावर गेहूं की चक्की पर साइकिल चलाते हुए दिख रहे हैं।