फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: रॉकी और रानी की शूटिंग के दौरान भावुक हुए धर्मेंद्र, टीम के लिए लिखा प्यार भरा नोट

Wed, 01 Dec 2021 12:06 AM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही काफी समय तक पर्दे से दूर रहे हों, लेकिन वो अपने प्रशंसकों के हमेशा करीब रहे हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और आए दिन वो अपने चाहने वालों के लिए वो कई प्यारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की थी, जो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आई थी। धर्मेंद्र जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

रॉकी और रानी की टीम के साथ साझा की तस्वीर

हाल ही में हीमैन धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर करण जौहर की आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के सेट से बहुत ही खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह पूरी स्टार कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में शबाना आजमी, धर्मेंद्र, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता करण जौहर कैमरा के लिए पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर को उनके प्रशंसकों का भपूर प्यार मिल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Instagram Post
धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक नोट

इस तस्वीर को साझा करते हुए धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी भावुक दिखे। उन्होंने अपनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की पूरी टीम के लिए एक बहुत ही खूबसूरत नोट साझा किया। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, ‘दोस्तों प्यार मोहब्बत इज्जत इतनी मिली सबसे..पता ही नहीं चला मैं नई यूनिट के साथ काम कर रहा हूं’। बता दें कि फोटो दिल्ली में करण की फिल्म ‘रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग के दौरान ली गई है। दिल्ली के कुतुब मीनार कॉम्लेक्स में खिंचवाए गए इस फोटो में धर्मेंद्र व्हाइट स्वेटर और ब्लैक पैंट पहने और हैट लगाए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

धर्मेंद्र द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर में सभी सितारे काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा ये तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। इस तस्वीर को अब तक 82 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि लोग जमकर इस पोस्ट पर कमेन्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कोई भी जनरेशन हो आपके सामने हर कोई फेल है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप रणवीर सिंह से अधिक जवान लग रहे है’।

4 of 5
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani - फोटो : Instagram
दिल्ली में हो रही फिल्म की शूटिंग

इन दिनों आलिया और रणवीर दिल्ली में अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की शूटिंग कर रहे हैं। सेट से दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। बीते दिनों धर्मेंद्र को भी दिल्ली में ई-रिक्शा की सवारी करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग सेट पर करण जौहर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
10 फरवरी 2023 को होगी रिलीज

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म साल 2023 में 10 फरवरी को रिलीज होगी। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की है। करण जौहर ने लिखा- 7 सालों के बाद, मुझे यहां आकर, यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरी अगली फिल्म #RockyAurRaniKiPremKahani पारिवारिक मूल्यों पर आधारित प्रेम कहानी होगी। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज हो रही है।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें