कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि विक्की कौशल और कटरीना ने अपनी शादी में अपने सभी सह-कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं को आमंत्रित करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी की लिस्ट में बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें करण जौहर, अली अब्बास जफर, कबीर खान, मिनी माथुर, रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, जोया अख्तर, फिल्म निर्माता शशांक खेतान, नताशआ दलाल और वरुण धवन इत्यादि हैं।