फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल बाद पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ नजर आए धर्मेंद्र, बेटे बॉबी-सनी बने पास आने की वजह

Thu, 04 Jan 2018 03:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धर्मेंद्र
इन दिनों बॉबी देओल और सनी देओल अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं धर्मेंद्र अपने फार्महाउस को संभालते हुए  फुर्सत के पल गुजार रहे हैं। हाल ही में धर्मेंद्र, बॉबी और सनी की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 6
धर्मेंद्र
इस फोटो की खास बात यह है कि सालों बाद सनी-बॉबी की मां और धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी नजर आ रही हैं। इन सभी ने साथ में न्यू ईयर सेलीब्रेट किया। लेकिन इस सेलीब्रेशन में हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना शामिल नहीं थीं।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
धर्मेंद्र
इस फोटो को बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही कैप्‍शन में लिखा, 'Happy new year. Love love love to all'। बता दें कि प्रकाश कौर लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। 

पढ़ें- VIDEO...तो क्या सच में साथ नहीं रहते अभिषेक और ऐश्वर्या, जानिए क्या है इस दावे का असली सच

4 of 6
धर्मेंद्र
बॉबी और सनी अपनी मां के साथ रहते हैं। लेकिन 82 साल के धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के साथ जिंदगी बिता रहे हैं। धर्मेंद्र ने प्रकाश को तलाक दिए बिना ही हेमा मालिनी से शादी कर ली थी। इसी के बाद से दोनों अलग हो गए। 
विज्ञापन

5 of 6
धर्मेंद्र
प्रकाश से धर्मेंद्र की शादी उस वक्त हो गई ‌थी जब वो सिर्फ 19 साल की थीं। दोनों के चार बच्चे बॉबी देओल, सनी देओल, अजेता और विजेता हैं। अजेता और विजेता भी आज तक लाइम लाइट में नहीं आई हैं। दोनों ने विदेश में घर बसा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धर्मेंद्र
धर्मेंद और हेमा मालिनी ने करीब 30 फिल्मों में काम किया। साथ काम करते-करते दोनों का अफेयर हो गया। ये बात प्रकाश को भी पता थी लेकिन वो धर्मेंद्र को तलाक देने के लिए तैयार नहीं हुईं। इसलिए हेमा और धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म कबूला और शादी कर ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें