फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र हैं दसवीं पास तो सनी-बॉबी ने की है यहां तक पढ़ाई, जानें कितने पढ़े लिखे हैं देओल परिवार के सदस्य

Sat, 16 Jan 2021 12:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
देओल खानदान - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिनका पूरा परिवार ही हिंदी सिनेमा से जुड़ा हुआ है। इसमें देओल परिवार का नाम भी शामिल हैं जिसके लगभग सभी सदस्य बॉलीवुड में अपना नाम कमा चुके हैं। 60 के दशक से अपने करियर की शुरूआत करने वाले धर्मेंद्र तो अभी तक फिल्मों में एक्टिव हैं वहीं उनके दोनों बेटे बॉबी और सनी भी बॉलीवुड के सुपरहिट कलाकार माने जाते हैं। अब तो सनी देओल के बेटे करण भी बॉलीवुड में आ चुके हैं।इन सितारों के बारे में फैंस सारी बातें जानना चाहते हैं तो चलिए आज आपको बताते हैं कि फिल्मों में धमाल मचाने वाली देओल फैमिली की पढ़ाई लिखाई के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
धर्मेंद्र के साथ बॉबी देओल
धर्मेंद्र 

धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही मैन कहा जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाई और आज भी उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों  में हैं। गंभीर रोल हो या फिर कॉमेडी धरम जी को टक्कर देने वाला तो ना उस वक्त कोई था और ना आज कोई है। धर्मेंद्र ने पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। वहीं अगर उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने पंजाब के फगवाड़ा शहर के आर्य हाई स्कूल एवं रामगढ़िया स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन

3 of 6
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
सनी देओल

बॉलीवुड में एक्टिंग से गदर मचाने वाले सनी देओल पढ़ाई लिखाई के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। उनके दमदार डायलॉग और जबरदस्त एक्शन लोगों का दिल जीत लेते हैं। बात करें सनी के पढ़ाई की तो उन्होंने अपनी स्कूलिंग सेकेंड्री हार्ट बॉयज हाई स्कूल महाराष्ट्र से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने रामनिरंजन अनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के बाद ही सनी फिल्मों में आ गए थे और उन्होंने फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में एंट्री की थी।

4 of 6
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉबी देओल

देओल परिवार के छोटे बेटे बॉबी ने भी 90 के दशक में धूम मचाया था। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की हैं। उनकी स्कूली शिक्षा की बात करें तो बॉबी ने अपनी स्कूली पढ़ाई जमनाबाई नरसी स्कूल  ऑफ मुंबई महाराष्ट्र और अजमेर के मायो कॉलेज से की है। इसके बाद बॉबी ने मुंबई के मशहूर मीठी बाई कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। बॉबी ने ग्रेजुएशन पूरा करते ही फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी।
विज्ञापन

5 of 6
karan deol
करण देओल

धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। साल 2019  में उन्होंने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनके स्कूलिंग की बात करें तो करण ने अपनी पढ़ाई मुंबई के जूहू स्थित इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की है। हालांकि उनके कॉलेज के शिक्षा के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। करण बॉलीवुड में अपने पिता और दादा की तरह बड़ा करियर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aryaman deol
आर्यमन देओल

बॉबी देओल के लाडले आर्यमन देओल ने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब पसंद की जाती है। वो फिल्मों से दूर न्यूयॉर्क में बिजनेसमैन मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि बॉबी चाहते हैं कि आर्यमन उन्हीं की तरह एक्टर बने लेकिन आर्यमन अभी सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें