फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री के कहने पर धर्मेंद्र ने छोड़ दी थी शराब, महक को छिपाने के लिए खाते थे प्याज

Sun, 08 Dec 2019 07:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dharmendra
बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का आज जन्मदिन है। हमेशा सादगी में जीवन बिताने में विश्वास रखने वाले धर्मेंद्र ने कई ब्लॉक बस्टर फिल्में दीं। शोले, मेरा गांव मेरा देश और धर्म-वीर जैसी फिल्मों ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और बनाए। आज  धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा हम आपको बता रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
dharmendra - फोटो : social media
कुछ दिन पहले धर्मेंद्र वेटरेन एक्ट्रेस आशा पारेख के साथ रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में पहुंचे थे । यहां पर धर्मेंद्र और आशा पारेख ने अपनी फिल्मों से जुड़े कई किस्से शेयर किए ।
विज्ञापन

3 of 6
Dharmendra
धर्मेंद्र ने बताया था, 'आशा जी की हर फिल्म सुपरहिट होती थी इसलिए मैं उन्हें जुबली पारेख कहकर पुकारता था । हमें साल 1966 में फिल्म 'आए दिन बहार के' में साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के लिए हम दार्जीलिंग में शूटिंग कर रहे थे । पैकअप के बाद प्रोड्यूसर्स और क्रू मेंबर मिलकर देर रात तक पार्टी करते थे ।' 

4 of 6
dharmendra - फोटो : instagram
'मैं भी पार्टी में पहुंच गया और काफी ड्रिंक कर ली । सुबह शराब की महक को छिपाने के लिए मैं प्याज खा लेता था । आशा जी ने शिकायत कर दी कि प्याज की महक आ रही है। ये महक उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं । मैंने आशा जी को बताया कि शराब की महक को छिपाने के लिए मैं प्याज खा लेता हूं । फिर उन्होंने मुझसे ड्रिंक ना करने को कहा ।'
विज्ञापन

5 of 6
Asha Parekh
'इसके बाद मैंने ड्रिंक करना छोड़ दी और हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। हम एक परिवार की तरह थे और वो दिन यादगार थे। आशा जी ने कहा, उन दिनों को याद कर मैं हमेशा खुश होती हूं ।' इसके साथ ही शो में आशा पारेख ने भी बताया कि कड़ाके की ठंड होने के बाद भी धर्मेंद्र शराब को हाथ नहीं लगाते थे, क्योंकि उन्होंने वादा किया था । '
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Asha Parekh - फोटो : social media
आशा पारेख ने बताया था, 'फिल्म में एक गाना था जिसके लिए धर्मेंद्र को बार-बार पानी में जाना पड़ता था । पानी बहुत ठंडा था, इससे उनका बदन नीला पड़ गया था । जब भी वो पानी से बाहर निकलते, उन्हें ब्रांडी ऑफर की जाती थी । मैंने उनसे कह रखा था कि अगर वो शराब पिएंगे वो सेट छोड़कर चली जाऊंगी । धर्म जी हर बार मेरी तरफ देखते और शराब नहीं पीते । ऐसा तीन दिन तक चला लेकिन उन्होंने शराब की एक घूंट भी नहीं पी।'

हेमा से शादी के बाद धर्मेंद्र की पहली पत्नी की हो गई थी ऐसी हालत, खुद बयां किया था दर्द
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें