हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
- फोटो : twitter
हेमा मालिनी ने साझा कीं तस्वीरें
हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पति धर्मेंद्र के साथ अपनी कुछ यादगार तस्वीरें साझा की हैं और एक खास मैसेज लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। हेमा ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी और धर्मेंद्र की दो तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में दोनों एक साथ बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। दोनों ने मैचिंग कलर के कपड़े पहने हुए हैं। एक ओर धर्मेंद्र ने गुलाबी कलर की शर्ट पहनी है, तो हेमा मालिनी भी गुलाबी कलर की साड़ी में बेहद प्यारी नजर आ रही है।