बॉलीवुड एक्ट्रर और भाजपा सांसद सनी देओल लोगों का दिल जीतना बखूबी जानते हैं। दरअसल, सनी देओल की वजह से ही कुवैत में फंसी पंजाब की एक महिला भारत लौट सकी है। इस बात की जानकारी खुद धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन
2 of 5
sunny deol
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक पंजाब की रहने वालीं वीना किसी वजह से कुवैत में फंस गई थी। ऐसे में महिला के परिजनों ने सनी देओल से उनकी मदद करते हुए उन्हें वापस भारत लाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
3 of 5
सन्नी देओल
- फोटो : PTI
सनी देओल ने भी इस मामले में फुर्ति दिखाते हुए भारतीय एम्बेसी के सहयोग से उस महिला को कुवैत में ढूंढ निकाला। जिसके बाद वह महिला वापस भारत आ गई है। सनी देओल की मदद से वीना के परिवार वाले बेहद खुश हैं।
4 of 5
sunny deol and dharmendra
- फोटो : file photo
बेटे सनी देओल के इस अच्छे काम को पिता धर्मेंद्र ने ट्वीट किया है। धर्मेन्द्र ने सनी देओल की तारीफ करते हुए लिखा- नौकरी समझ कर फर्ज निभाना सनी बेटे, भगवान आपका भला करे।
गौरतलब है कि सनी देओल ने बीजेपी के टिकट से पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उन्होंने यहां कांग्रेस के कैंडिडेट सुनील जाखड़ को मात दी थी। इसके बाद से ही सनी अपने वादे पूरे करने में लगे हुए हैं।