भारत के लिए 26 जुलाई बेहद खास दिनों में से एक है। इस दिन भारत ने कारगिल की लड़ाई में पाकिस्तान को धुल चटाई थी। भारत इस दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाता है। इस खास दिन पर राजनेताओं सहित कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस लड़ाई के शहीदों और भारत की विजय गाथा को याद किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : social media
एक्टर अक्षय कुमार के बाद अब अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी कारगिल विजय दिवस को बेहद अलग अंदाज में मनाया है। उन्होंने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रवीना टंडन की ये तस्वीर 20 साल पुरानी कारगिल के उस समय की हैं जब वह युद्ध के दौरान वह जवानों से मिलने पहुंची थीं। इन तस्वीरों में उन्होंने देश सैनिकों के साथ कुछ समय भी बिताया था।
विज्ञापन
3 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : social media
रवीना टंडन ने अपनी पुरानी तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए कारगिल के इतिहास के पन्नों को याद किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'कारगिल वॉर के दौरान की मेरी कुछ यादें जो हमेशा मेरे दिल-दिमाग और जिंदगी को प्रेरित करती है। मैं उन बहादुरों से मिलकर खुद को काफी सम्मानित महसूस कर रही थी जिन्हें ये तक नहीं पता था कि वह घर कब जाएंगे। इसके लिए भगवान आपका धन्यवाद, मेरे सभी वीरों पर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखना।
4 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार कारगिल के जवानों से मिलने के बाद रवीना टंडन ने scroll को अपना इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, 'वह कारगिल युद्ध के बाद भी जवानों से मिलने गई थीं। रवीना टंडन ने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे टकराव या हिंसा पसंद नहीं है। युद्ध के दौरान जवानों से मिलने का मेरा मकसद अपनी फिल्म का प्रमोशन करना नहीं था। मेरे घर में माता-पिता से लेकर ज्यादातर लोग देशभक्ति की भावनाओं से प्रेरित हैं, इसलिए मैं ये सब बचपन से देखती हुई बड़ी हुई हूं।'
आपको बता दें कि रवीवा टंडन से पहले अक्षय कुमार ने भी देश के जवानों को सलाम करते हुए एक वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में जवान अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का गाना 'तेरी मिट्टी' गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'दिल को छू लेने वाले इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया। जब हमारा छोटा सा ट्रिब्यूट लोगों तक पहुंचता है तो खुशी होती है। अब इससे ज्यादा क्या बोलूं। भारत के वीर को लाखों सलाम।' अक्षय की फिल्म 'केसरी' मार्च में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सारागढ़ी युद्ध पर आधारित थी।