अभिनेता राज कुमार एक बिंदास एक्टर थे। अपने दौर में राज कुमार की आलोचना इसलिए भी होती थी कि वो अपने समकालीन एक्टर्स की बहुत हंसी उड़ाया करते थे। जीनत अमान से लेकर गोविंदा तक की वो हंसी उड़ा चुके थे। लेकिन एक बार उनका पाला पड़ा धर्मेंद्र से।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
raaj kumar dharmendra
धर्मेंद्र उन एक्टर्स में से रहे जिनका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि धर्मेंद्र गुस्से से तिलमिला उठे थे। ये किस्सा हुआ अपने जमाने के सुपरस्टार एक्टर रहे राज कुमार के साथ। राज कुमार की शख्सियत ऐसी थी कि वो लोगों के मिजाज को बहुत जल्द ही पहचान जाते थे।
विज्ञापन
3 of 5
Raaj Kumar
अपने जमाने में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके राज कुमार अक्सर जीतेंद्र और धर्मेंद्र के बीच फर्क समझ नहीं पाते थे। राज कुमार अक्सर जीतेंद्र को धर्मेंद्र और धर्मेंद्र को जीतेंद्र कहकर पुकारते थे। एक दिन पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि राज कुमार की इस आदत से धर्मेंद्र काफी गुस्से में आ गए।
4 of 5
Raaj Kumar
धर्मेंद्र को गुस्से में देखते हुए भी राज कुमार ने कहा कि मेरे लिए चाहे राजेंद्र कुमार हो, जीतेंद्र हो धर्मेंद्र हो या फिर कोई बंदर हो क्या फर्क पड़ता है। जानी के लिए सब बराबर हैं। राज कुमार की इस बात से धर्मेंद्र काफी गुस्सा हुए थे।
कहा जाता है उस वक्त बहुत मुश्किल से दोनों की बात हुई थी। दरअसल राजकुमार अक्सर साथी कलाकारों को गलत नाम से बुलाया करते थे और उनकी इस आदत से सभी परेशान रहते थे। वैसे तो दोनों ने एक साथ ज्यादा फिल्में नहीं की लेकिन 'काजल' और 'राजतिलक' जैसी फिल्मों में ये दोनों सितारे साथ नजर आए थे।