बच्चन परिवार में आपस में बेहद प्यार है। अक्सर पूरा परिवार एक साथ किसी पार्टी या फिर इवेंट में नजर आ जाता है। जहां एक ओर बिग बी, जया बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ें है तो वहीं श्वेता बच्चन नंदा ने अपनी अलग पहचान बनाई। श्वेता फैशन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कुछ वक्त पहले अपना स्टोर भी लांच किया था। श्वेता बच्चन भले ही सिनेमाजगत से दूर हैं लेकिन हमेशा अवॉर्ड फंक्शन में परिवार के साथ नजर आ जाती हैं। श्वेता जितनी अपने पिता, मां और भाई के दिल के करीब हैं उतना ही खास रिश्ता उनका भाभी ऐश्वर्या से भी है। श्वेता का 17 मार्च को बर्थडे है। तो चलिए आज हम आपको श्वेता बच्चन के जन्मदिन पर उनका एक ऐसा बयान बताते हैं जिसने सुर्खियां बटोर ली थी। इस बयान में श्वेता ने बताया था कि उन्हें ऐश्वर्या की कौन सी चीज से नफरत है।