फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइमलाइट से दूर रहती हैं धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर, देखें अनदेखी तस्वीरें

Wed, 28 Oct 2020 12:08 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर - फोटो : instagram/dharmendra_fan
ग्लैमर की दुनिया में जहां कई रिश्ते सालों साल चल जाते हैं वहीं कई शादियां जल्द ही टूट जाती हैं। कुछ कलाकार अपने बचपन के दोस्त के साथ शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो वहीं कई अरेंज मैरिज में यकीन रखते हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की लव स्टोरी भी काफी अलग रही है। 1957 में धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। हालांकि धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की तस्वीरें बहुत कम ही सामने आईं। चलिए दिखाते हैं दोनों की अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर - फोटो : instagram/dharmendra_fan
एक शादी के कार्यक्रम में धर्मेंद्र और प्रकाश कौर साथ में पहुंचे थे। दोनों साथ में स्टेज पर पोज भी दे रहे हैं। तस्वीर में धर्मेंद्र हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने सूट पहना हुआ है। वहीं प्रकाश कौर ने सिल्क साड़ी पहनी है।
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर - फोटो : instagram/dharmendra_fan
धर्मेंद्र जब 19 साल के थे तो उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की थी। दोनों के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजीता देओल और अजीता देओल हुए। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने कहा था कि 'वह पहले और आखिरी व्यक्ति हैं जिन्हें मैंने प्यार किया। मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं। मैं उन्हें दोष दूं या इसे अपनी किस्मत कहूं। मैं उन पर हमेशा भरोसा करूंगी आखिरकार वो मेरे बच्चो के पिता हैं।'

4 of 5
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर - फोटो : instagram/dharmendra_fan
प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र की दूसरी शादी को लेकर अपना दर्द भी बयां किया था। उन्होंने कहा था कि 'शायद वह दुनिया के बेस्ट पति ना हों लेकिन वह बहुत अच्छे हैं। एक अच्छे पिता हैं। उनके बच्चे उनसे बहुत प्यार करते हैं। वह उन्हें कभी अनदेखा नहीं करते। सभी को यह लगता है कि मैंने अपने पति से इस बारे में डील की थी कि वो हेमा मालिनी से शादी कर लें और मेरे बच्चों का करियर आगे बढाने में मदद करें। यह सही नहीं है। यह कैसे संभव है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर - फोटो : instagram/sunnydeol
2018 के नए साल के मौके पर धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर और अपने बच्चों के साथ वक्त बिताया था। सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम से खूबसूरत तस्वीर साझा की थी जिसमें धर्मेंद्र, प्रकाश कौर, बॉबी देओल और खुद सनी थे। गौरतलब है कि हेमा मालिनी से शादी के वक्त धर्मेंद्र के बारे में ऐसी खबरें थीं कि उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर हेमा मालिनी से शादी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें