फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ के लिए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने की दुआ, कहा- 'हम सबकी प्रार्थना से आप सुरक्षित लौट आएंगे'

Sun, 12 Jul 2020 02:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ, धर्मेंद्र, हेमा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। इस बीच अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म शोले में काम कर चुके अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने भी अपने दोस्त के लिए ट्वीट किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
शोले के एक सीन में धर्मेंद्र, जगदीप और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र (Dharmendra) ने लिखा - "अमित, जल्दी ठीक हो जाओगे। मुझे अपने साहसी छोटे भाई पर यकीन है। वह जल्द ही एक या दो दिन में फिट और ठीक हो जाएगा। जया, चिंता मत करो। हर चीज ठीक होगी मेरी बहादुर बच्ची। घर पर अपने आप को और सभी का ध्यान रखें। लव यू ऑल ...... ध्यान रखना।"
 
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
वहीं अमिताभ के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं हेमा मालिनी ने लिखा- मैं आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं अमित जी, और मुझे विश्वास है कि हम सबकी दुआओं से आप सुरक्षित लौट आओगे।
 

4 of 5
अभिषेक बच्चन, अगस्त्य नंदा, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan) के साथ-साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। अमिताभ और अभिषेक ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उनके प्रशंसकों और बॉलीवुड सितारों की चिंताएं बढ़ गईं। सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) मुंबई में रहते हैं जो इस जानलेवा कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल है। अमिताभ और अभिषेक की तबीयत पूरी तरह स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। अमिताभ बच्चन के संपर्क में पिछले 10 दिनों में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराए जाने की बात कही गई है। वहीं अमिताभ बच्चन के घर को बीएमसी ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें