धारावी बैंक सीरीज कास्ट क्रू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुनील शेट्टी विजय माल्या की बायोपिक 'फाइल नंबर 323' में एक खास किरदार निभा रहे हैं,अभी से फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। इस फिल्म के खिलाफ मेहुल चौकसी ने आपत्ति जताई है, उन्होंने फिल्म के निर्माता के खिलाफ नोटिस जारी किया है । इस बारे में सुनील शेट्टी से पूछने पर सुनील शेट्टी ने कहा, 'इसका जवाब तो हमारे फिल्म के निर्माता देंगे, लेकिन इसमें हमें डरने की क्या जरूरत है, डरे वो लोग जो फरार हैं हम तो भारत में ही हैं।